जिला कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों के रोकथाम, आगामी अभियानों की तैयारियों, फ्लैगशिप योजनाओं और सफाई व्यवस्था को लेकर ली अधिकारियों की बैठक।

कोटपूतली-बहरोड़ 1 सितम्बर। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि मानसून के मद्देनजर मौसमी बीमारियों के बढ़ने की संभावना भी अधिक हो जाती है, ऐसे में चिकित्सा विभाग अपनी मशीनरी को सजग रखते हुए आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराए साथ ही मौसम जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें।
जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित कर रही थी. उन्होंने सीएमएचओ और नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि जलभराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए वार्डवार एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित करें,  दवा छिड़काव और फॉगिंग कराएं जिससे मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने सीएमएचओ को पर्याप्त दवा भंडार रखने एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने बैठक में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं से जुड़े विभाग प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करें, समयबद्ध एवं लक्ष्यानुरूप प्रगति के लिए प्रयास तेज करें और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाएं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, स्वनिधि योजना, राइजिंग राजस्थान सहित अन्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने नगर निकायों को निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण का कार्य समुचित ढंग से और मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को विभिन्न आयोजनों का लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं का समाधान करने तथा सभी आधारभूत आवयश्कताओं को बेहतर करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 15 सितम्बर से आयोजित होने वाले शहर चलो और गांव चलो तथा सहकार सदस्यता अभियान की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने संपर्क पोर्टल, रात्रि चौपाल, जनसुनवाई एवं जनसमस्याओं के निस्तारण पर विभागवार लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जनसमस्याओं का समाधान समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। 

बैठक में बहरोड़ नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, जिला रसद अधिकारी शशि शेखर शर्मा, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, पीडब्लयूडी रामावतार कुमावत, विद्युत निगम मनोज गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।