जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए मौसमी बीमारियों, परीवादों के निस्तारण सहित आधारभूत आवश्यकतओं के संबंध में निर्देश, शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर में आने वाले हर व्यक्ति को तुरंत राहत प्रदान करें अधिकारी।

कोटपूतली-बहरोड़, 15 सितम्बर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 'सेवा पर्व पखवाड़ा' के अन्तर्गत 17 सितंबर से शुरू हो रहे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों में आने वाले व्यक्तियों को नियमानुसार तत्काल राहत दी जाए। संबंधित विभागों के अधिकारियों का यह प्रयास होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ एवं राजस्व सम्बन्धी अपने काम लेकर शिविर में आए वह निराश नहीं हो। जिला कलेक्टर सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि शिविरों में किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप शहरी एवं ग्रामीण जनता को पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ शिविर के दौरान प्रदान करें, शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से 6 बजे तक रहेगा। शिविर समाप्ति यानी 6 बजे तक कुछ कार्य अपूर्ण या लंबित रहे तो कार्यों को पूर्ण करने के उपरांत ही शिविर का समापन किया जाए। साथ ही शिविर प्रभारी यह भी सुनिश्चित करें की शिविर शुरू होने से शिविर की समाप्ति तक अभियान से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरे समय शिविर में उपस्थित रहें ताकि जनता को शिविरों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिविरों की जिला स्तर पर प्रगति, पर्यवेक्षण एवं समन्वय हेतु स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क रखें एवं प्रतिदिन शिविर समाप्ति पर पोर्टल पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।

जिला कलेक्टर ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं हेतु आवेदन एवं स्वीकृतियां, स्वास्थ्य शिविर, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, बिजली तारों एवं खंभों इत्यादि में सुधार, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर सख्ती दिखाते हुए समयबद्ध निस्तारण कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए. साथ ही चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों के मद्देनजर बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसीईओ सुशीला मीणा, डीएसओ शशि शेखर शर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।