जिला कलक्टर ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण।

कोटपूतली-बहरोड़,18 सितम्बर। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने गुरुवार को उपखंड कोटपुतली की ग्राम पंचायत बनेठी और रायकरणपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों एवं नगर परिषद कोटपुतली द्वारा सैनी सभा टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर वार्ड 5 से 10 के लिए आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। 
जिला कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर पंजीकरण, हेल्प डेस्क, बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित हों। आमजन को आवेदन भरने में यदि कठिनाई हो तो कर्मचारियों द्वारा उनकी मदद की जाए। उन्होंने भूमि संबंधी प्रकरणों जैसे नामांतरण, रास्ते खोलना, आपसी सहमति से विभाजन आदि के मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिविर आयोजन के दौरान गांव-गांव में साफ-सफाई, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और आमजन को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और ग्रामीणों को जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक महिलाओं को कैंप में आकर जांच करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने पीएचईडी अधिकारी को बागवाली ढाणी में नए ट्यूबवेल को शीघ्र प्रारंभ करने, चिकित्सा अधिकारी को शिविर में जांच उपकरण रखने, सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी को पेंशन सत्यापन पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन से संवेदनशीलता के साथ संवाद करें तथा योजनाओं की जानकारी स्थानीय भाषा में उपलब्ध कराएँ, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकें। इस दौरान विधायक कोटपुतली हंसराज पटेल एवं जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

इस अवसर पर एसडीएम बृजेश चौधरी, तहसीलदार रामधन गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, बीडीओ हरिओम मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#behror #kotputli #SevaShivir 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।