सोतानाला, केशवाना और बहरोड़ औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण से संबंधित समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में बुलाई समीक्षा बैठक।

दिल्ली/कोटपूतली बहरोड़ 2 सितंबर। राजस्थान के सोतानाला, केशवाना और बहरोड़ औद्योगिक एवं आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक प्रदूषण से संबंधित समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से माननीय केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने दिल्ली में एक विशेष समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला प्रशासन और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।  
सोतानाला, केशवाना और बहरोड़ औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं निकटवर्ती गाँवों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे। अपशिष्ट एवं जल प्रदूषण से संबंधित स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को एक विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए। यह भी उल्लेख किया कि विस्तृत योजना भविष्य में होने वाले औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए जिसमें उन्नत तकनीकों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट एवं उद्योगों के प्रदूषित जल को कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट आदि के माध्यम से उपचारित कर अधिकतम पुनः उपयोग में लाया जाए।  

औद्योगिक इकाइयों को नियमों और प्रावधानों के सख्ती से अनुपालन पर जोर देते हुए नियामक एजेंसियों को निर्देश दिया कि उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक के दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से औद्योगिक क्षेत्रों के त्वरित मूल्यांकन के आधार पर समस्याओं एवं उनके तकनीकी समाधान पर उपाय सुझाए गए।  

औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ आसपास के गाँवों एवं रिहायशी क्षेत्रों में स्वच्छता, सुधार और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए समयबद्ध कार्य किए जाने पर भी बल दिया गया। बैठक में चर्चित विषय इन क्षेत्रों के बहुआयामी विकास के लिए निर्णायक रहेंगे।  

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।