जिले में जीएसटी बचत उत्सव के कार्यक्रम हुए आयोजित, आमजन को बताए फायदे, जीएसटी की बदली स्लैब से रोटी, कपड़ा और मकान होंगे सस्ते।

कोटपूतली-बहरोड़, 22 सितंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत 22 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वाणिज्य कर अधिकारी, वृत शाहजहांपुर एवं नोडल अधिकारी ज्योति स्वरूप शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत 22 से 29 सितंबर तक जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
इसी क्रम में सोमवार को तहसील नीमराना के मुख्य बाजार में कर सुधारों की जानकारी प्रदान की गई। नीमराना इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुकानदारों को अवगत करवाया गया कि कर दरों में की गई कमी का पूर्ण लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचे। आमजन को भी यह जानकारी दी गई कि कर दरों में कमी से वस्तुएँ सस्ती हुई हैं। 
साथ ही विधायक विराटनगर कुलदीप धनखड़ एवं नीमराना प्रधान संतोष यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत जनसंपर्क कर लोगों को कर में की गई कमी के लाभों से अवगत कराया। विधायक धनखड़ ने कहा कि अभियान के तहत जीएसटी स्लैब में बदलाव का आमजन के बीच प्रचार-प्रसार कार्य किया जा रहा है। जीएसटी की बदली स्लैब से रोटी, कपड़ा और मकान सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को इससे होने वाली आर्थिक बचत और उसके फायदे भी बताए जा रहे हैं। अब व्यापारी व उद्योग संगठन देश व आमजन की आवश्यकता की वस्तुएं देश में ही निर्मित करने के काम को नई दिशा दें। साथ ही स्वदेशी के संकल्प को साकार बनाने के लिए आमजन भी देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदें।

उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति मजबूत होगी और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस बदलाव की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। जीएसटी रिफॉर्म का फायदा गरीब, किसान, महिला, दुकानदार और व्यापारी सहित सभी वर्गों तक पहुँचेगा।


Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।