आगामी दिनों में कोटपूतली, बहरोड़, बर्डोद, माँढ़ण, नारायणपुर, बानसूर, विराटनगर में यहाँ लगेंगे "शहरी सेवा शिविर"।
कोटपूतली-बहरोड़, 24 सितम्बरl नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि नगर परिषद कोटपुतली द्वारा प्रात: 9:30 से सायं 6 बजे तक इन शिविरों का आयोजन नगर परिषद क्षेत्र कोटपूतली में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 25 से 27 एवं 31 व 32 तक नागाजी की गोर फायर स्टेशन में, 26 सितंबर को वार्ड संख्या 24 एवं 28 से 30 के लिए डुंगावाले हनुमान मंदिर में, 27 सितंबर को वार्ड संख्या 37 से 40 के लिए डुंगावाले हनुमान मंदिर नगर परिषद क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
नगर परिषद बहरोड़ में यहां आयोजित होंगे कैंप
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि नगर परिषद बहरोड़ क्षेत्र में 25 सितम्बर को वार्ड संख्या 24 से 26 तक के लिए नगर परिषद कार्यालय में, 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 27 से 29 तक के लिए राजकीय विद्यालय, इन्दिरा कॉलोनी में शिविर लगेगा।
नगर पालिका बर्डोद में 25 सितम्बर को वार्ड नंबर 7, 26 सितम्बर को वार्ड 8,और 27 सितम्बर को वार्ड नंबर 9 के लिए कार्यालय नगर पालिका बर्डोद में, नगर पालिका नीमराना द्वारा 25 सितम्बर को वार्ड नंबर 9 से 10 और पंचायत प्रतापसिंहपूरा के लिए ग्राम पंचायत प्रतापसिंहपूरा में तथा 26 सितम्बर को कैंप वार्ड नंबर 5 से 10 और पंचायत प्रतापसिंहपूरा के लिए ग्राम पंचायत प्रतापसिंहपूरा में तथा 27 सितम्बर को कैंप वार्ड नंबर 5 से 10 के लिए रिवाइज शिविर कार्यालय नगर पालिका नीमराना में आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका मांढण द्वारा 25 सितम्बर को वार्ड नंबर 6 और 26 सितम्बर को वार्ड नंबर 7, और 27 सितम्बर को रिवाइज कैंप वार्ड नंबर 4 से 7 के लिए नगर पालिका कार्यालय मांढण में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नगर पालिका नारायणपुर द्वारा 25 सितम्बर को वार्ड नंबर 11,12 और 26 सितम्बर को वार्ड नंबर 13 के लिए तथा 27 सितम्बर को वार्ड नंबर 14 शिविर कार्यालय नगर पालिका नारायणपुर, में तथ्य नगर पालिका बानसूर द्वारा 25 सितम्बर को वार्ड 11 और 12 व 26 सितम्बर को वार्ड 13 के लिए, 27 सितम्बर को वार्ड नंबर 14 के लिए कार्यालय नगर पालिका बानसूर में शिविर आयोजित किए जाएंगे.
नगर पालिका विराटनगर द्वारा 25 सितम्बर को वार्ड नंबर 9 और 10 तथा 26 सितम्बर को वार्ड 11,12 के लिए, 27 सितम्बर को वार्ड नंबर 13, 14 के लिए कार्यालय परिसर नगर पालिका विराटनगर में और नगर पालिका पावटा द्वारा 25 सितम्बर को वार्ड 39,40,41 व 26 सितम्बर को वार्ड 38,42,43 और 27 सितम्बर को वार्ड नंबर 44, 45 के लिए पंचायत कार्यालय प्रागपुरा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Comments
Post a Comment