भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आयोजित।

कोटपूतली-बहरोड़, 9 सितम्बर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
जिला कलेक्टर ने भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा करते हुए सभी प्रकरणों को 7 दिवसों में त्वरित निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य में संवेदनशीलता दिखाते हुए अविलंब परिवादियों को राहत पहुंचाने का कार्य करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बहरोड़ विंग कमाण्डर ऋषि देव यादव एवं परिवादी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।