बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ, भीटेड़ा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन।
बहरोड़। आज बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ, भीटेड़ा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से विशिष्ट वक्ताओं ने भाग लिया और इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य वक्त उमेश यादव, दिल्ली ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" की आवश्यकता और इसके संभावित लाभों पर गहराई से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव से देश में समय, संसाधन और धन की बचत होगी जिससे शासन अधिक कुशल बन सकेगा।
छात्र नेता शंकर गोरा ने चुनाव प्रणाली की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए इसे अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उपायों पर जोर दिया।
बहरोड़ नगर परिषद से पार्षद व भाजपा नेता ओम यादव ने ग्रामीण और शहरी स्तर पर एक साथ चुनावों की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" से न केवल प्रशासनिक स्थिरता आएगी, बल्कि आम जनता को भी बार-बार चुनावी प्रक्रिया से गुजरने की कठिनाई से राहत मिलेगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य इस विचारधारा को जनमानस तक पहुँचाना और इससे जुड़े विभिन्न पक्षों पर मंथन करना था। विद्यार्थियों, शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को और भी सफल बनाया।
इस अवसर पीजी प्राचार्य डॉ.जितेन्द्र यादव,बी.एड प्राचार्य डॉ. सुनीता यादव,राहुल सैनी, अरूण शर्मा, रोहित कुमार, गर्वित व स्टाफ सदस्य डॉ. कस्तूरी, डॉ. पुनम, डॉ.सुमन, डॉ. सरिता, डॉ.रेखा, डॉ. जयपाल एडवोकेट जेपी संजय रीना दीपा पुनम विनीता एवं विधापीठ छात्राएं उपस्थित रही ।
Comments
Post a Comment