फसल खराबे और कृषि बीमा के संबंध में जिला कलेक्टर ने बैठक आयोजित कर दिए निर्देश।

कोटपूतली-बहरोड़, 9 सितम्बरl जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में कृषि विभाग, बीमा कम्पनीयों के प्रतिनिधि, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग एवं सांख्यिकी विभाग के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 
बैठक में फसल खराबे, फसल बीमित क्षेत्रफल, बीमा कम्पनियों द्वारा कृषकों के आवेदन पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि अतिवृष्टि के मद्देनजर प्रभावित किसानों को पात्रतानुसार लाभ पहुंचाने की दिशा में सजगता से कार्य करें. सरकार की मंशानुरूप किसान को हरसंभव सहायता पहुंचाएं.

कलक्टर ने निर्देश दिये कि कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक एवं बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों को फिल्ड में भेजकर फसल खराबे की रिपोर्ट अनुसार सभी प्रभावित किसानों की शिकायत टॉल फ्री नम्बर 14447 एवं पीएमएफबीवाई वॉट्सएप चेटबोट (7065514447) पर ज्यादा से ज्यादा दो दिवस में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। 

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, उप निदेशक कृषि रामजीलाल यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।