खेड़ा निहालपुरा में 100 बीघा भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त, डीएसपी और तहसीलदार ने मौके पर रहकर हटवाया अतिक्रमण।
कोटपूतली–बहरोड़,10 अक्टूबर। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार चौधरी के निर्देशन में हमराह पटवार हल्का गोपालपुरा, खेड़ा निहालपुरा, गोवर्धनपुरा, चिमनपुरा, रायकरणपूरा, सरुंड ने मय पुलिस जाब्ता एवं जेसीबी ग्राम खेड़ा निहालपुरा के खसरा संख्या 1492/487,488 में 100 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। सभी सम्बन्धित अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत खेड़ा निहालपुरा की सहायता से अतिक्रमण हटवाया। कार्यवाही के पश्चात जाली, तार और सीमेंटेड पोल सहित अन्य सामग्री को ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया।
मौके पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क, तहसीलदार कोटपूटली रामधन गुर्जर, एसएचओ कोतवाली राजेश शर्मा, एसएचओ सरुंड बाबूलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी–कर्मचारी एवं पुलिस जाब्ता उपस्थित रहा।
Comments
Post a Comment