अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 का कल होगा आगाज, 50 हजार से अधिक बच्चे दिखाएंगे जोश।
अलवर/ कोटपूतली-बहरोड़ 28 अक्टूबर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा वी-शक्ति संस्था के तत्वावधान में अलवर संसदीय क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 का 29 अक्टूबर से भव्य शुभारम्भ होगा। अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत 29, 30 एवं 31 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
यहां होंगे खेल कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रमानुसार 29 अक्टूबर को भिवाड़ी के बीड़ा स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से एवं बहरोड़ के आर.पी.एस. स्कूल खेल मैदान में दोपहर 3 बजे से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसी प्रकार 30 अक्टूबर प्रातः 8ः30 बजे से अलवर के आर.आर. कॉलेज खेल मैदान में, प्रातः 9ः30 बजे से रामगढ के आर.बी.एस. स्कूल के खेल मैदान में, प्रातः 10ः30 बजे से लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी चिकानी में तथा दोपहर 12ः40 बजे से कनेडा स्टेडियम खानपुर अहिर, मुंडावर में तथा 31 अक्टूबर को खैरथल के जवाहर नवोदय विद्यालय खेल मैदान में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे।
इन खेलों का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 14 और 15 नवंबर को खेला होगा आयोजित
7, 8 तथा 9 नवंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में बैडमिंटन, बॉक्सिंग और योग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा तथा सेमीफाइलन और फाइनल मैच भी इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होंगे।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव के सफल आयोजन के कारण इस वर्ष जिले के बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ पंजीकरण कराया है। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार रजिस्ट्रेशन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 में इस बार 50 हजार से अधिक बच्चे जिले के 10 मैदानों में अपना जोश और प्रतिभा प्रदर्शित करेंगे। सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए मैदानों तक आने-जाने हेतु वाहनों की व्यवस्था के साथ-साथ भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएँ भी सुनिश्चित की गई हैं।
Comments
Post a Comment