कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 में चयनित, जिले के आवंटित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 17 अक्टूबर को।

कोटपूतली-बहरोड़, 15 अक्टूबर।  निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान द्वारा 12 अक्टूबर 2025 द्वारा चयनित एवं कोटपूतली-बहरोड जिला आवंटन उपरान्त कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 अन्तर्गत कनिष्ठ सहायक के पदों पर गैर-अनुसूचित क्षेत्र हेतु निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा काउसंलिंग हेतु सुपुर्द किये गये अभ्यर्थियों को नियुक्ति/पदस्थापन की कार्यवाही हेतु दिनांक 17.10.2025 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक कोटपूतली-बहरोड (सरदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटपूतली) के कमरा नंबर 1 में काउसंलिंग आयोजित की जावेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि काउसंलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काउसंलिंग दिनांक 17 अक्टूबर को काउसंलिंग स्थल पर ही प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक टोकन वितरण किया जावेगा।  11 बजे के बाद उपस्थित अभ्यर्थी को वरियता का लाभ नहीं देते हुये काउसंलिंग हेतु अंत में शामिल किया जावेगा। 

काउसंलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थी मूल दस्तावेजों के साथ निम्न
दस्तावेज भी आवश्यक रूप से साथ लावें :

1. 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थी को संबंधित वैद्य / मान्य दस्तावेज । 
2. विधवा महिला- (विकल्प प्रस्तुतीकरण के साथ पुनर्विवाह नहीं किये जाने का शपथ पत्र मय पति का मृत्यु प्रमाण पत्र) 
3. परित्यक्ता महिला सक्षम न्यायालय द्वारा जारी विवाह विच्छेदन संबंधी डिक्री की प्रति।
4. एकल महिला (अविवाहित होने का शपथ पत्र)
5. भूतपूर्व सैनिक होने की स्थिति वैद्य/मान्य दस्तावेज । 
6. पति/पत्नि प्रकरण (इसके लिये कार्यरत पति/पत्नि के सक्षम अधिकारी द्वारा प्रदत्त सेवा प्रमाण पत्र)
7. उक्त भर्ती में पति-पत्नि दोनों के चयन होने की स्थिति में एवं एक ही जिला आवंटित होने की स्थिति में दम्पत्ति में से किसी एक को प्राप्त उच्च मैरिट क्रमांक के क्रमानुसार प्राथमिकता दी जावेगी।
8. शहीद परिवार आश्रित (अविवाहित पुत्री / वीरांगना) को सबंधित शहीद का सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र एवं पुत्री की स्थिति में अविवाहित होने संबंधी शपथ पत्र।
9. ऐसे अभ्यर्थी जिनके माता-पिता, पति/पत्नि असाध्य रोग (ब्रेन ट्यूमर, कैंसर, गुर्दा प्रत्यारोपण, ओपन हार्ट सर्जरी) से ग्रसित है, से संबंधित दस्तावेज.

उन्होंने बताया कि काउसंलिंग से पूर्व जो अभ्यर्थी बिन्दु संख्या 1 से 09 वरियता के लाभ की श्रेणी में आ रहे है, वे अभ्यर्थी दिनांक 16 अक्टूबर 2025 तक आवश्यक रूप से संबंधित दस्तावेजों की प्रति कार्यालय में की मेल आईडी deohqseckotputlibehror@gmail.com पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।