कोटपूतली बहरोड़ जिले के नगर निकायों में 7 से 9 अक्टूबर तक यहां आयोजित होंगे शहरी सेवा शिविर।

कोटपुतली- बहरोड़, 6 अक्टूबर। नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद ने बताया कि शहरी सेवा शिविरों के तहत नगर परिषद कोटपुतली द्वारा 7 अक्टूबर को कल्याणपुरा खुर्द, राहेड़ा, सुन्दरपुरा और पुतली के लिए पंचायत भवन कल्याणपुरा खुर्द में, 8 अक्टूबर को अमाई खुर्दी, बुचाहेड़ा ग्रामीण के लिए भोमियाजी मंदिर अमाई, 9 अक्टूबर को बामनवास, बालावास, गोपीपुरा, नांगल पंडितपुरा के लिए पंचायत भवन बामनवास में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

               नगर परिषद बहरोड़ द्वारा 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत हमीदपुर के लिए अटल सेवा केंद्र  में, 8 अक्टूबर को ग्राम पंचायत खरखड़ा,ग्राम कृष्णनगर के लिए अटल सेवा केंद्र खरखड़ा में, 9 अक्टूबर को ग्राम पंचायत गूंती के लिए अटल सेवा केंद्र में  शिविर लगेगा।      
            नगर पालिका बर्डोद में 7 अक्टूबर को वार्ड नंबर 15, तथा 8 अक्टूबर वार्ड नंबर 16 के लिए तथा 9 अक्टूबर  वार्ड नंबर 17 के लिए कार्यालय नगर पालिका बर्डोद में, नगर पालिका नीमराना द्वारा 7 अक्टूबर को वार्ड नंबर 17,18 तथा नीमराना के लिए और 8 अक्टूबर को वार्ड नंबर 19, नीमराना के लिए और 9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 20, नीमराना के लिए कार्यालय नगर पालिका नीमराना में आयोजित किए जाएंगे.

 नगर पालिका मांढण द्वारा 7 अक्टूबर  वार्ड नंबर 13  के लिए , 8 अक्टूबर को वार्ड नंबर 14  के लिए ,9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 15 के लिए  नगर पालिका कार्यालय मांढण में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 नगर पालिका नारायणपुर द्वारा 7 अक्टूबर को वार्ड नंबर 27,28 , तथा 8 अक्टूबर को वार्ड नंबर 29,30 के लिए तथा 9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 31,32 के लिए  कार्यालय नगर पालिका नारायणपुर में तथा नगर पालिका बानसूर द्वारा 7 अक्टूबर को वार्ड नंबर 23,24  के लिए तथा 8 अक्टूबर को वार्ड नंबर 25,26 के लिए तथा 9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 27,28 के लिए  पार्क बगीची  बानसूर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर पालिका विराटनगर द्वारा 7 अक्टूबर को वार्ड नंबर 21 तथा 8 अक्टूबर को वार्ड नंबर 22 के लिए तथा 9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 23 के लिए  कार्यालय परिसर नगर पालिका विराटनगर में और नगर पालिका पावटा-प्रागपुरा द्वारा 7 अक्टूबर को वार्ड नंबर 30 व भौजा का बास के लिए राजकीय स्कूल भौजा का बास  में , 8 अक्टूबर को वार्ड नंबर 25,26 एवं बड़नगर के लिए पंचायत भवन बड़नगर में, 9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 23 व अम्बेडकर नगर के लिए राजकीय स्कूल,अम्बेडकर नगर  में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।