कोटपूतली बहरोड़ जिले में शतायु पार मतदाताओं का किया गया सम्मान।
कोटपूतली।अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर बुधवार को निर्वाचन विभाग की पहल के अनुसार शतायु पार 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को जिला मुख्यालय पर माल्यार्पण कर और मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र भेंट कर किया गया सम्मानित..
जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण द्वारा छगन देवी निवासी आलमपुर, चिमली देवी निवासी बुटेरी, बनारसी देवी निवासी कंवरपुरा को माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि देश की निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान के लिए उन समस्त वृद्धजनों के प्रति निर्वाचन विभाग द्वारा कृतज्ञता व्यक्त की गई है जिनके द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर भारत के लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में जोश और समर्पण के साथ सहयोग दिया है।
इस अवसर पर शहरी क्षेत्र कोटपुतली और बानसूर से बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर, कार्यालय से अनिल कुमार, रामबीर यादव, सुनील गुर्जर सहित कई लोग उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि जो वृद्धजन जिला मुख्यालय पर आने में असमर्थ थे उन मतदाताओं को बीएलओ और सुपरवाइजर के माध्यम से उनके निवास पर माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर स्वीप गतिविधियां भी आयोजित की गई।
उन्होंने बताया कि जिले में शतायु पार मतदाताओं की संख्या कुल-239 है जिनमे विधानसभा कोटपुतली में 49, विराटनगर में 78, बहरोड़ में 33 और बानसूर में 79 हैं, जिनको इस अवसर पर सम्मानित किया गया है।
#KotputliBehror
Comments
Post a Comment