जिला कलेक्टर ने त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए।
कोटपूतली-बहरोड़, 17 अक्टूबर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने आदेश जारी कर दीपावली पर्व पर मुख्य बाजार व अन्य स्थानों पर काफी मात्रा में भीड़ रहने की संभावना के मद्देनजर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के लिये कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं।
आदेश अनुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, कोटपूतली-बहरोड को ओवर ऑल मजिस्ट्रेट, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट कोटपूतली को उपखण्ड मुख्यालय कोटपूतली, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट बहरोड को उपखण्ड मुख्यालय बहरोड, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नीमराना
को उपखण्ड मुख्यालय नीमराना, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट बानसूर को उपखण्ड मुख्यालय बानसूर, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट पावटा को उपखण्ड मुख्यालय पावटा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट नारायणपुर को उपखण्ड मुख्यालय नारायणपुर, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट विराटनगर को उपखण्ड मुख्यालय विराटनगर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कोटपूतली को तहसील क्षेत्र कोटपूतली, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बहरोड को तहसील क्षेत्र बहरोड, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नीमराना को तहसील क्षेत्र नीमराना, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बानसूर को तहसील क्षेत्र बानसूर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पावटा को तहसील क्षेत्र पावटा, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नारायणपुर को तहसील क्षेत्र नारायणपुर तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट विराटनगर को तहसील क्षेत्र विराटनगर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट मांढण को तहसील क्षेत्र माढण, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट गण्डाला को उप तहसील क्षेत्र गण्डाला, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट हरसौरा को उप तहसील क्षेत्र हरसौरा का कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
"सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में साम्प्रदायिक सौहार्द, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तरदायी होगें। वह अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारीयों के साथ निरंतर भ्रमण करते हुए निगरानी रखेंगे। आदेशानुसार संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष अंकुश लगाने हेतु उचित कार्यवाही करें एवं अधिकारी पूर्व अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोडेगे।" - प्रियंका गोस्वामी, जिला कलेक्टर, कोटपूतली बहरोड
Comments
Post a Comment