जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सफाई, पॉल्यूशन कंट्रोल, फ्लैगशिप योजना, संपर्क पोर्टल पर रहा फोकस।

कोटपूतली-बहरोड़, 27 अक्टूबर। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को और प्रभावी करते हुए संवेदक को नालों, सीवरेज, सड़क किनारे सफाई कार्य को सक्रियता से करने हेतु पाबंद करें एवं व डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें. उन्होंने सड़कों एवं सीवरेज पर पीडब्लयूडी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करते हुए सड़क मरम्मत एवं जलभराव के निदान का कार्य गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश नगर परिषद को दिए।

जिला कलेक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित कर रही थी। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को प्रदूषण नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही में गति लाने एवं और अधिक उपाय अपनाते हुए प्रभावी कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने कहा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नगर डम्प साइटों पर आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु विशेष सावधानियां बरती जाए, स्वायत शासन विभाग को कचरा निस्तारण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अग्नि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि निर्देशों की पालना में प्रत्येक डम्प साइट पर सुरक्षा गार्ड की चौबीसों घंटे ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि या स्वतः स्फूर्त आग लगने की संभावना को रोका जा सके। साथ ही, तापमान निगरानी और जल छिड़काव की कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है।

जिला कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी को आधार सीडिंग के कार्य में गति लाते हुए लंबित प्रकरणों का तुरंत निस्तारण कर रैंकिग में सुधार करने, नगर परिषद और पीडब्लयूडी को जिले के राजकीय भवनों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों आदि का सर्वे कर सुरक्षात्मक उपायों एवं इलेक्ट्रिक उपकरणों की जांच कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने व आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं और पंच गौरव के संबंध में लक्ष्यानुरूप कार्यवाही करने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तम्बाकू मुक्त अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हुए सार्वजनिक व राजकीय कार्यालयों पर तम्बाकू का सेवन करने वालों का चालान काटने और जागरूक करने को कहा. उन्होंने संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरण के परीवादों का तुरंत निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए, उन्होंने कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाने को कहा.

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, DEO प्रकाश चंद मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।