अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उप तहसील कार्यालय एवं पुलिस थाना, हरसौरा का किया निरीक्षण।

कोटपूतली-बहरोड़, 31 अक्टूबर।  अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शुक्रवार को उप तहसील कार्यालय हरसौरा और पुलिस थाना हरसौरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप तहसीलदार पवनेश शर्मा से कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अनुभागों की जानकारी लेते हुए संधारित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए. 
एडीएम ने कार्यालय निरिक्षण के दौरान लंबित पंजीयन, राजस्व संबंधी प्रकरण, एल आर, म्यूटेशन, पत्थरगढ़ी, सीमाज्ञान, रास्ते प्रकरण, 90 ए, कुर्रेजात एवं विभाजन के प्रकरणों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो. उन्होंने अन्य विभागीय कार्य पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अपडेट करने, कार्यालय पत्राचार पूर्ण रूप से ई-फाइलिंग के माध्यम से करने, सीएमओ, संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने एवं कार्यालय में आग्नतुकों व आमजन से संवेदनापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए. एडीएम ने उप तहसील के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय में दूर दराज से आने वाले लोगों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और उनके कार्यों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पुलिस थाना हरसौरा का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया और ऑनलाइन ऑफलाइन उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने थाने के सभी अनुभागों का जायजा लेते हुए रोजनामचा आम, प्रथम सूचना रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, गिरफ्तारी रजिस्टर की गहनता से जांच कर थाना कार्यालय में लंबित मामलों और शिकायत पंजिका की जांच की। उन्होंने सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने को कहा। हवालात में साफ-सफाई और बंदियों की सुविधाओं की जानकारी ली। शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बेहतर रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप तहसीलदार पवनेश शर्मा, थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।