डी.ए.वी. बहरोड़ ने “My City My Run" and "Run for Peace” मैराथन दौड़ के आयोजन से दिया विश्व शांति का संदेश।

बहरोड़। कस्बे के नारनौल रोड़ स्थित  डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के द्वारा आज “My City My Run" and"Run for Peace” मैराथन  का भव्य आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में कक्षा  पाँचवी से 12वीं तक के छात्र - छात्राओं के लिए चार प्रकार की दौड़ प्रतियोगिता रखी गई जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर दौड़ की गई। 
मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिविशिष्ट अतिथि रोहिताश्व कुमार एडवोकेट,मुख्य अतिथि विनोद कुमार यादव मंत्री आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा राजस्थान,विशिष्ट अतिथि डॉ० जे आर राव, सूबेसिंह कोषाध्यक्ष आर्य समाज बहरोड़, अध्यक्ष रामानन्द आर्य प्रधान आर्य समाज बहरोड़ एवं विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र गौतम द्वारा छात्र-छात्राओं को ओ३म् ध्वज दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। 
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में विश्व शांति एवं विश्व कल्याण की भावना जागृत करना है साथ ही विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली और अनुशासन के प्रति जागरूकता लाना है। विद्यालय परिसर “फिट बॉडी–फिट माइंड–फिट नेशन” के नारों से गूँज उठा।

 " यह मैराथन दौड़ संपूर्ण भारत वर्ष में लाखों विद्यार्थियों के द्वारा की जा रही है। यह मैराथन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि स्वस्थ और सशक्त भारत की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। विश्व में शांति स्थापित हो यही हमारा सन्देश है तथा डी.ए.वी. संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक विकास और भावनात्मक जुड़ाव पैदा करना  है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं ।" - राजेन्द्र गौतम, प्रिंसिपल, DAV, स्कूल
मुख्य अतिथि विनोद कुमार यादव ने कहा कि "आज की युवा पीढ़ी के लिए  स्वास्थ्य शिक्षा की प्रेरणा बहुत  ही आवश्यक है। ‘My City My Run’ जैसे आयोजन बच्चों में ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सामाजिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करते हैं। हमें अपने शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखना चाहिए ।" - एडवोकेट विनोद कुमार यादव 

  कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मैडल और फूल-मालाएं पहनाकर कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।