लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘जिला स्तर पर 10 नवंबर को एलबीएस कॉलेज से सरदार स्कूल तक होगा यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन।

कोटपुतली-बहरोड़, 8 नवंबर ।  जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक बानसूर देवी सिंह शेखावत, विधायक विराटनगर कुलदीप धनखड़ द्वारा कोटपुतली में आयोजित प्रेसवार्ता में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देकर ‘यूनिटी मार्च पदयात्रा’ कार्यकम की जिले में शुरूआत की गई।

इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत को उत्सव के रूप में मनाने के लिए 150वीं जयंती पर ‘सरदार@150  यूनिटी मार्च‘ का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक जिला स्तरीय पदयात्राएं आयोजित होंगी। वहीं 26 नवम्बर को सरदार पटेल की जन्म स्थली करमसाड़ से 150 किमी लम्बी पदयात्रा शुरू होगी। इस पदयात्रा के 6 दिसम्बर को एकता नगर (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) पहुंचने के साथ ही अभियान का समापन होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को पूर्ण जन भागीदारी से संचालित कर देशवासियों विशेषकर युवाओं को सरदार पटेल की विरासत के बारे में जागरूक कर विरासत के प्रति व्यक्तिगत और सामूहिक कृतज्ञता अर्पित करने, उनमें राष्ट्रीय एकता और देश सेवा की भावना को अधिक विकसित करना है। 

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के मिशन की कड़ी है। इसके तहत युवाओं की बेहतर भागीदारी के लिए सरदार @150 यंग लीडर्स क्विज, सरदार@150 रील कम्पीटिशन, एक था सरदार -पोडकास्ट श्रृंखला, ऑनलाइन क्विज और सरदार@150  निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके सम्बंध में पंजीकरण एवं अन्य विस्तृत जानकारी https://mybharat.gov.in/pages/unity_march  पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि यूनिटी मार्च के तहत स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां जैसे निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन होगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, ‘स्वदेशी‘ संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ जिले में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र ने कहा कि इस यूनिटी मार्च अभियान में अधिकाधिक युवाओं कि भागीदारी हेतु स्थानीय प्रशासन, माई भारत, एन.एस.एस, एन.सी.सी. एवं अन्य सभी युवा संस्थाओं के पदाधिकारी विद्यार्थियों एवं  युवा वर्ग को जोड़कर विशेष भूमिका निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना अभूतपूर्व योगदान देवें।

जिला स्तर पर 10 नवंबर को एलबीएस कॉलेज से होगा यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 10 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे एलबीएस कॉलेज से सरदार स्कूल तक यूनिटी मार्च पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी सत्यवीर यादव, माय भारत अलवर के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव सहित मीडिया साथी भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।