वंदे मातरम@150 - जिले में देशभक्ति और स्वदेशी भावना के उत्सव की शुरुआत होगी कल 7 नवम्बर से, जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे आयोजन, 8 को जिला स्तर पर होंगे विविध कार्यक्रम आयोजित।

कोटपूतली- बहरोड़, 6नवम्बर।  राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम ’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में राज्य के साथ-साथ जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक आगामी 7 नवम्बर  2025  से 15 नवंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रम में सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान,महाविद्यालय, एनसीसी, एनएसएस, हिंदुस्तान स्काउट गाइड, पुलिस एवं आरएसी के जवान, सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों व आम नागरिकों द्वारा देशभक्ति के माहौल में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ ‘वंदे मातरम’ गायन का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। 
कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में 7 नवंबर को समस्त ग्राम ग्राम पंचायतों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन, प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा एवं ब्लॉक स्तर पर रन, रैली, स्वच्छता अभियान एवं सामूहिक सेवा कार्य किए जाएंगे।

8 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम में रन एवं बाइक रैली का आयोजन प्रातः 8 बजे से सरदार रा.उ.मा. विद्यालय,कोटपुतली से पुतली कट से वापस विद्यालय तक किया जाएगा. विद्यालयों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन, चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं एवं एनएसएस स्वयसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे. साथ ही सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम और स्वदेशी के प्रचार हेतु संकल्प पत्रों का वितरण किया जाएगा. स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों का सम्मान कार्यक्रम प्रात: 9:15 बजे से आयोजित किया जाएगा। साथ ही इस अभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए #vandemataram हैशटैग के साथ सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।