जिला कलेक्टर ने 'वंदे मातरम@150' कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को सौंपे दायित्व, सामूहिक गायन, रैली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन।

कोटपूतली-बहरोड़, 4 नवम्बर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में राज्य के साथ-साथ जिले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक आगामी 7 नवम्बर  2025  से विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर दायित्व सौंपे एवं दिशा निर्देश प्रदान किए। 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, महाविद्यालय, कॉलेज, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, पुलिस एवं आरएसी के जवान, सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी रहेगी।

इस अवसर पर भव्य ‘वंदे मातरम गायन, तिरंगा झंडों का वितरण, स्कूल, पुलिस बैंड प्रस्तुतियाँ तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों व आम नागरिकों द्वारा देशभक्ति के माहौल में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ ‘वंदे मातरम’ गायन का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। कला प्रदर्शनियों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक स्वरूप में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन 8 नवंबर को किया जाएगा।इस दौरान प्रभात फेरी, रन अथवा बाइक रैली के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ का जनप्रचार किया जाएगा। विद्यालयों में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन, निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं, एनएसएस द्वारा स्वच्छता अभियान व रक्तदान शिविर, स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों का सम्मान और थीम आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। एलईडी स्क्रीन, होर्डिंग्स, एवं विज्ञापन स्थलों पर “वंदे मातरम@150” प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनके माध्यम से ‘वंदे मातरम' की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही इस अभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए #vandemataram हैशटैग के साथ सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जाएगा। राज्य एवं जिला स्तर पर होने वाले मुख्य आयोजनों के साथ ही ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी  कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम रामवतार मीणा, एएसपी वैभव शर्मा, एसीईओ सुशीला यादव, आयुक्त नगर परिषद नूर मोहम्मद, डीएसओ शशि शेखर शर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।