'सरदार@150' यूनिटी मार्च के तहत जयपुर ग्रामीण सांसद और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों के साथ पदयात्रा कर दिया एकता का संदेश
कोटपूतली-बहरोड़, 10 नवंबर। माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 'सरदार@150' यूनिटी मार्च का जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में राजकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय कोटपुतली से किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक कोटपुतली हंसराज पटेल भी मौजूद रहे।
जिला स्तरीय पदयात्रा महाविद्यालय से आरंभ होकर ज्योतिबा फुले चौक, मुख्य बाजार एवं अग्रसेन चौक से होते हुए राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय पर संपन्न हुई। मुख्य अतिथि ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही प्रतिभागियों के साथ हौसला अफजाई करते हुए यात्रा भी पूर्ण की. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जिलेवासियों और विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत व अभिवादन कर सहभागिता निभाई. यूनिटी मार्च में स्काउट, गाइड, एनएसएस, एनसीसी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित आमजन ने सहभागिता दिखाई।
मुख्य अतिथि राव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की सीमाओं को रेखांकित करते हुए मूर्त रूप प्रदान किया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर आयोजित इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करना। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और भारत के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने कूटनीति और आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग के माध्यम से विभिन्न रियासतों को भारत में मिलाया, जिससे देश को एक भौगोलिक और राजनीतिक स्वरूप मिला।
उन्होंने कहा भारत श्रम शक्ति की दृष्टिसे विश्व का सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला देश है। भारत संसार में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है. अगले 15 से 20 वर्ष तक जितनी श्रम शक्ति की आवश्यकता संसार को होगी उस श्रम शक्ति की युवा, मानवीय संपदा भारत में है। ये युवा शक्ति अगर शिक्षा से व्यवस्थित होकर और कौशल से अपने आप को निपूर्ण करके संसार के आवश्यकता के अनुरूप अपना पारिश्रमिक और अपने उद्वेश्य की पूर्ति हेतु अपना योगदान देगी, तो संसार की अर्थव्यवस्था में भारत का सीधा निवेश हो जाएगा.
विधायक पटेल ने कहा कि सरदार@150 यूनिटी मार्च जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम कोटपूतली में की धरती पर हो रहा है। यह हमारा सौभाग्य है। युवा एवं खेल मंत्रालय के जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने सरदार@150 यूनिटी पदयात्रा और अन्य संचालित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इन पदयात्राओं से देश के युवाओं में जागरूकता तथा जोश का संचार होता है। अतिथियों ने कार्यक्रम प्रतिभागियों को स्वदेश संकल्प दिलाते हुए स्वदेश निर्मित वस्तुओं को अपनाने का आव्हान किया.
इस दौरान स्थानीय स्थानीय जनप्रतिनिधि सुरेश बादलीवाल, सत्यवीर यादव, सुरेश सैनी, विक्रम सिंह, शंकर लाल कसाना, हीरालाल रावत, अशोक सुरेलिया, जयराम गुर्जर, सुरेन्द्र चौधरी एवं जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, तहसीलदार रामधन गुर्जर, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत सहित प्रशासन के अधिकारी और महाविद्यालय के प्राचा आर के सिंह, विद्यार्थी, क्षेत्र के गणमान्य उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन अभिषेक कौशिक ने किया।
Comments
Post a Comment