राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम कल, प्रभारी मंत्री विजय सिंह के आतिथ्य में रन, बाइक रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

कोटपूतली- बहरोड़, 7 नवम्बर।  राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम ’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सहित जिले, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर 15 नवंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 
देशभक्ति, स्वदेश एवं एकता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 नवंबर 2025 को राजकीय सरदार उ मा विद्यालय कोटपुतली में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रभारी मंत्री विजय सिंह चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार प्रात: 8 बजे से रन एवं बाइक रैली, 9:15 बजे से स्वतंत्रा सेनानी एवं उनके परिजनों का सम्मान और 9:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, महाविद्यालय, एनसीसी, एनएसएस, हिंदुस्तान स्काउट गाइड, पुलिस एवं आरएसी के जवान, सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों व आम नागरिकों द्वारा देशभक्ति के माहौल में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ ‘वंदे मातरम’ गायन का ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी कोटपुतली रामवतार मीणा को कार्यक्रम का समग्र प्रभारी नियुक्त किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे एवं तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए. अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद, एक्सईएन दीपक मीणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।