मृतक आश्रित कर्मचारियों के लिए कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा के लिए आवेदन 28 नवंबर तक।

कोटपुतली-बहरोड़, 20 नवंबर। जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा के लिए पात्र कार्मिक 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 से पूर्व नियुक्त ऐसे मृतक आश्रित कर्मचारी, जिन्होंने अब तक टंकण गति परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें कार्मिक विभाग द्वारा दो अतिरिक्त अवसर प्रदान किए गए हैं। ऐसे सभी कार्मिक अपने आवेदन पत्र जिला कार्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर 28 नवंबर को शाम 5 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय कोटपुतली- बहरोड़ में जमा कराएं। 
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022 के बाद नियुक्त वे कर्मचारी, जो जनवरी 2026 में प्रस्तावित टंकण गति परीक्षा के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे भी वेबसाइट (https:// kotputlibehror.rajasthan.gov.in) से फार्म डाउनलोड कर सभी प्रविष्टियां पूर्ण करते हुए 28 नवंबर को शाम 5 बजे तक भेज दें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ निर्धारित राशि का परीक्षा शुल्क 500/- रूपये का डी.डी. जो कि जिला कलक्टर कोटपूतली बहरोड़ (DISTRICT COLLECTOR KOTPUTLI BEHROR) के पक्ष में देय होगा, संलग्न करें।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।