प्रधानमंत्री नेशनल प्रशिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) मेला एवं जिला स्तरीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन।
कोटपूतली-बहरोड़, 10 नवंबरl कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग कोटपुतली- बहरोड़ द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल प्रशिक्षुता मेला एवं जिला स्तरीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन सोमवार को स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर कोटपुतली में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
सांसद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आई.टी.आई. में निकट भविष्य में मेकैनिक मोटर व्हीकल, आटोमोबाईल प्रोसेंसिग, इलेक्ट्रीकल व्हीकल ट्रेडशुरू किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट, डाईकिन, टोयोटो कम्पनी के चैप्टर कोटपुतली, बानसूर एवं विराटनगर में आरम्भ करने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा 5-9 वीं के लिए पहले स्टाइपेंड जहां 5 हजार था उसे अब बढ़ाकर 6800, 10वीं पास के लिए 6000 से बढाकर 8200,12वीं पास के लिए 7000 से बढ़ाकर 9600, नेशनल और स्टेट सर्टिफिकेट वालों को 7000 से बढाकर 9600, अप्रेंटिस ( वोकेशनल) का 7000 से बढ़ाकर 9600, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और डिप्लोमा होल्डर का 8000 से बढ़ाकर 10900, स्नातक अप्रेंटिस और डिग्री अप्रेंटिस का 9000 से बढ़ाकर 12300 प्रतिमाह कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि रोजगार शिविर में आई हुई कंपनियों से वैकेंसी और योग्यता अनुसार आवेदन कर रोजगार प्राप्त करें, सरकार का उद्देश्य कौशल का नियोजन कर सभी को रोजगार के उचित अवसर उपलब्ध करवाना है. इस दौरान उन्होंने संस्थान में आधुनिक शौचालय निर्माण की मांग पर इसे जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
श्याम लाल सांटोलिया जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में 28 कम्पनियों ने 1750 रिक्तियों के साथ 1842 आशार्थियों को साक्षात्कार कर 856 युवाओं को प्राथमिक रूप से चयनित किया। भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी अशोक बागोरिया ने रोजगार सहायता शिविर में 125 महिला आशार्थियों का महिला सखी के रूप में चयन किया। प्रधानमंत्री प्रशिक्षुता मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 65 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया, जिसमें 5 महिला प्रशिक्षु शामिल है।
अजय जांगिड़ समन्वयक आरएसएलडीसी कोटपूतली ने स्कील बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवायी।
इस दौरान विधायक कोटपुतली हंसराज पटेल, नगर परिषद सभापति पुष्पा सैनी, सुरेश बादलीवाल, टीटू प्रधान, सतवीर, जयराम गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कंपनियों के प्रतिनिधि, प्रतिभागी और विद्यार्थी उपस्थित रहे, मंच संचालन रमेश गुर्जर द्वारा किया गया।
--000---
Comments
Post a Comment