पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित।

कोटपूतली-बहरोड़, 22 नवंबर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को डाइकिन जापानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग नीमराना में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कोटपुतली–बहरोड़ एवं खैरथल–तिजारा के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्थानीय लोगों में प्रदूषण रोकथाम के लिए जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित उपायों का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि पर्यावरण प्रबंधन एवं वायु गुणवत्ता में ठोस सुधार लाया जा सके।
पर्यावरण विभाग के सचिव एन. विजय एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) के सदस्य सचिव शारदा प्रताप सिंह ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

बैठक में रीको, बीडा, एल एस जी, श्रम, कृषि तथा परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सीएक्यूएम (CAQM), नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में अपने-अपने स्तर पर किए गए कार्यों और उठाए गए कदमों की जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में बीड़ा के सीईओ, एडीएम कोटपुतली–बहरोड़, एडीएम खैरथल–तिजारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटपुतली–बहरोड़ एवं खैरथल–तिजारा), नगर परिषद भिवाड़ी/बहरोड़ के आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।