जिला प्रभारी सचिव पुखराज सेन ने किया बीडीएम अस्पताल, राजकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण, अस्पताल में देखी सफाई व्यवस्था, मरीजों से संवाद किया, उपलब्ध चिकित्सक उपकरणों और दवाओं की जानकारी ली, चिकित्सकों को दिए निर्देश।

कोटपूतली-बहरोड़, 28 नवंबर। प्रबंध निदेशक राजस्थान चिकित्सा सेवाएं निगम लिमिटेड एवं जिला प्रभारी सचिव पुखराज सेन ने शुक्रवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय कोटपूतली का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से संवाद कर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक सुधार के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी भी मौजूद रहीं।
प्रभारी सचिव ने चिकित्सालय के मेडिकल इमरजेंसी, ट्रोमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, डायलेसिस, एसएनसीयू, एमसीएच, सोनोग्राफी, आईपीएचएल लैब, रामाश्रय, दवा वितरण केन्द्र  व अन्य वार्डों का निरीक्षण कर सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने रोगियों एवं तीमारदारों को आवश्यक सुविधाऐं सुनिश्चित कर सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। अस्पताल के इमरजेंसी एवं ओपीडी सहित अन्य वार्डों में भ्रमण कर रोगियों से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर उनसे कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आने वाले रागियों को नि:शुल्क दवा एवं नि:शुल्क जांच आदि सुविधाओं की जानकारी लेकर चिकित्सीय जांच हेतु अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित स्टाफ की जानकारी लेकर नियमित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।
पुखराज सेन ने वार्डों एवं चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए वार्डों में रोगियों के बैडों की चादरों को नियमित रूप से बदलने एवं नियमित सफाई करने तथा चिकित्सालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल आदि व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगंतुकों को राजकीय योजनाओं कि जानकारी सरल भाषा में देते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित करें।

उन्होंने दवाईयों का पर्याप्त भण्डारण रखने, ड्रगहाउस से समन्वय बनाये रखते हुए समय पर आपूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्डों में भर्ती रागियों से रूबरू होकर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। चिकित्सालय में बनाए गए औषधि पार्क का अवलोकन कर चिकित्सा प्रशासन की इस पहल की सराहना की. उन्होंने चिकित्सा परिसर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसाई का निरीक्षण कर भोजन मेन्यू, पौष्टिकता, गुणवत्ता, सफाई का जायजा भी लिया।

इस दौरान पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय मे प्रतिदिन औसतन ओपीडी 2.5 से 3 हजार, आई.पी.डी करीब 175 चल रही है। चिकित्सालय में 3 सोनोग्राफी मशीन, 10 एक्स-रे मशीन, 2 डिजीटल सीआर सिस्टम, 5 डायलेसिस मशीन क्रियाशील उपलब्ध है। संस्थान में संचालित आई.पी.एच.एल लैब में 107 प्रकार की जांचे की जा रही है एवं प्रतिमाह 60 हजार जांचे हो रही है साथ ही चिकित्सालय मे 24x7 ईसीजी सुविधा उपलब्ध है एवं प्रतिमाह 1300 ईसीजी की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में संचालित एमएनडीवाई स्टोर में मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी (दवा) योजनान्तर्गत 618 प्रकार की दवाईया, 178 प्रकार के सर्जिकल व 53 प्रकार के सूचर्स उपलब्ध है

इस दौरान एसडीएम रामवतार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, डीएनओ रविकांत जांगिड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

गोपालपुरा के राजकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी में देखी व्यवस्थाएं

जिला प्रभारी सचिव ने गोपालपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी में शैक्षणिक गुणवत्ता व सुविधाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। A उन्होंने आगंबड़ी में पोषाहार व विद्यालय में दिए जाने वाले मिड- डे- मील की गुणवत्ता को परखा तथा रसोई का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था एवं स्टॉक का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मिड डे मील बनाते समय पोषणयुक्त सामग्री के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण में मुरमुरे गुणवत्तापूर्ण पाए गए, विद्यार्थियों द्वारा भी नियमित मिड डे मील की सराहना की। उन्होंने कक्षा कक्षों में जाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा तथा बच्चों से घुलमिलकर शिक्षक की भांति नियमित रूप से पढाऐ जाने वाले विषयों के प्रश्न पूछे तथा होमवर्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में निर्माण कार्य के दौरान फैले कंक्रीट सामग्री को व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए विद्यालय प्रशासन की सराहना की. उन्होंने इस दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया.

इस दौरान जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद मीणा, उप निदेशक आईसीडीएस सतपाल यादव, प्राचार्य डॉ. महावीर गुर्जर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।