अब डिजिटल होगी देश की गिनती, दो चरणों में होगी जनगणनाः अप्रैल से सितंबर 2026 के मध्य एक माह की अवधि में मकान सूचीकरण और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना

कोटपूतली बहरोड़। देश में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर एवं अति. जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में प्रशासनिक इकाइयों की सूची एवं नक्शों के सत्यापन हेतु एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजना किया गया।  बाबूलाल मीना उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, कोटपूतली-बहरोड़ ने एक दिवसीय शिविर में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी को अनुरोध किया कि जनगणना का कार्य राष्ट्रहित में अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नक्शों और सीमाओं का किया गया सत्यापन

उप निदेशक ने अनुरोध किया कि 2011 के बाद सीमाओं में हुए परिवर्तनों, नवगठित नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों के नक्शों का बारीकी से सत्यापन किया जाए।

डिजिटल और पेपरलेस होगी पूरी प्रक्रिया

जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से आई टीम सहायक निदेशक महेश कुमार, दिनेश रैगर सांख्यिकीय अधिकारी सचिन कुमार, नम्रता जैन द्वारा बताया गया कि जनगणना-2011 की तुलना में आगामी जनगणना हाई-टेक होगी। इस बार डेटा संकलन के लिए पेपर अनुसूची की जगह मोबाइल ऐप्स का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी होगी।

प्रथम चरणः अप्रैल से सितंबर 2026 के मध्य एक माह की अवधि में मकान सूचीकरण और आवास गणना की जाएगी।

द्वितीय चरणः फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना का कार्य होगा।

आमजन से मांगी जाएंगी 33 प्रकार की जानकारियां

बैठक में बताया गया कि इस बार प्रश्नावली में समय के साथ बदलाव किए गए हैं। नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगेः

खान-पानः परिवार मुख्य रूप से कौनसा अनाज (गेहूं, चावल, बाजरा, मक्का आदि) खाता हैं।

संसाधनः घर में इंटरनेट, लैपटॉप, कम्प्यूटर, स्मार्टफोन जैसी डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।

जीवन स्तरः वाहन (कार, जीप, बाइक), घर का निर्माण (छत/ दीवार/फर्श), पेयजल स्रोत, शौचालय और रसोई में ईंधन के प्रकार की जानकारी भी ली जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।