राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं राष्ट्रीय पहल “लाइफ (LiFE)–2025” के अंतर्गत नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ

कोटपूतली बहरोड़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं राष्ट्रीय पहल “लाइफ (Lifestyle for Environment – LiFE)–2025” के अंतर्गत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय, कोटपुतली-बहरोड़ द्वारा ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आरएसपीसीबी, कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्रीय कार्यालय, नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह केंद्र की स्थापना की गई है, जो एम/एस ग्रीन पीसी (अधिकृत ई-वेस्ट रिसाइक्लर) के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य हितधारकों में जिम्मेदार निस्तारण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर आरएसपीसीबी के अधिकारी, अधिकृत रिसाइक्लर के प्रतिनिधि, ई-वेस्ट देने आये आगंतुकों एवं कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र की समस्त औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं अन्य हितधारकों से अपील की जाती है कि वे अपने यहां उत्पन्न होने वाले ई-वेस्ट (जैसे पुराने कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, परिधीय सामग्री आदि) को निर्धारित ई-वेस्ट संग्रह केंद्र पर जमा कराकर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया गया कि ई-वेस्ट (प्रबंधन) नियमों, यथा समय-समय पर संशोधित, के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों एवं बल्क उपभोक्ताओं के लिए ई-वेस्ट प्रबंधन का अनुपालन अनिवार्य है। इस अभियान में सहभागिता से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि औद्योगिक इकाइयों को अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सहायता प्राप्त होगी।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी संबंधित पक्षों से लाइफ–2025 पहल के अंतर्गत आगे आकर स्वच्छ, हरित एवं सतत पर्यावरण की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की अपील की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।