राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

कोटपूतली- बहरोड़, 22 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों के ध्येय वाक्य ''स्वतंत्रता का मंत्र-वन्देमातरम'' एवं ''समृद्धि का मंत्र-आत्म निर्भर भारत'' को लक्षित करके ही सम्पूर्ण गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। जिससे प्रदेश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति के भाव संचारित हो।  
अतिरिक्त जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले द्वितीय चरण के कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई।

एडीएम ने इस सम्पूर्ण आयोजन को पूर्णतया सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों और सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि वे द्वितीय चरण का भारत सरकार की ओर से जारी एसओपी के आधार पर सफलता पूर्वक आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। जिसमें 26 जनवरी से पूर्व सभी राजकीय कार्यालयों में वृहद स्तर पर वन्देमातरम का गायन किया जाए। 

बैठक में बताया गया कि 23 जनवरी को जिले के समस्त विद्यालयों में आयोजित होने वाली मेगा पैरेंट टीचर मीट में वन्देमातरम से सम्बन्धित गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही जिले के गैर सरकारी संस्थान, वरिष्ठ नागरिक संगठनों एवं कॉलेज, हॉस्टल तथा सामाजिक संस्थानों व अनाथालयों में भी वंदे मातरम का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गए। 

इसी तरह 24 जनवरी को निबंध, डिबेट, क्विज, रंगोली और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन सभी विद्यालयों और कॉलेजों में किया जाएगा। 

25 जनवरी को प्रत्येक जिले में वंदे मातरम् की थीम पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाने तथा इस दौरान वन्देमातरम का गायन किए जाने के निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया कि वंदे मातरम् थीम आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

बैठक में एडीएम ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा स्कूल-कॉलेजों में आयोजित होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान बड़े पैमाने पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रगीत के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, स्थानीय अधिकारी, प्रमुख हस्तियां और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

द्वितीय चरण में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड की सहभागिता के साथ वंदे मातरम् से संबंधित संगीतमय प्रस्तुतियाँ, विशेष सभाएँ, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर निर्माण, रंगोली, चित्रकला एवं प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने निर्देशित किया कि उक्त गतिविधियों को केंद्र सरकार के   www.vandemataram150.in और राजस्थान के Vande Mataram@150 SSO पोर्टल पर अपलोड किया जाना भी सुनिश्चित करें, साथ ही आमजन अधिकाधिक सहभागिता दिखाते हुए सेल्फी लेकर पोर्टल एवं सोशल मीडिया पर भी #VandeMataram@150 के साथ अपलोड करें।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।