जिला कलेक्टर ने किया जिला राजकीय बीडीएम अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से संवाद किया, उपलब्ध चिकित्सक उपकरणों और दवाओं की ली जानकारी।

कोटपूतली-बहरोड़, 25 जनवरी। जिला कलेक्टर  प्रियंका गोस्वामी ने रविवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय कोटपूतली का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से संवाद कर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय के मेडिकल इमरजेंसी, ट्रोमा सेंटर, ब्लड बैंक, आईसीयू, डायलेसिस, एसएनसीयू, एमसीएच, सोनोग्राफी, आईपीएचएल लैब, रामाश्रय, दवा वितरण केन्द्र  व अन्य वार्डों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने रोगियों एवं तीमारदारों को आवश्यक सुविधाऐं सुनिश्चित कर सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिये। अस्पताल के इमरजेंसी एवं पीएनसी सहित अन्य वार्डों में भ्रमण कर रोगियों से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर उनसे कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आने वाले रागियों को नि:शुल्क दवा एवं नि:शुल्क जांच आदि सुविधाओं की जानकारी लेकर चिकित्सीय जांच हेतु अस्पताल में उपलब्ध सभी उपकरणों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये। 
उन्होंने वार्डों एवं चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए वार्डों में रोगियों के बैडों की चादरों को नियमित रूप से बदलने एवं नियमित सफाई करने तथा चिकित्सालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल आदि व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आगंतुकों को राजकीय योजनाओं कि जानकारी सरल भाषा में देते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभान्वित करें।

उन्होंने दवाईयों का पर्याप्त भण्डारण रखने, ड्रगहाउस से समन्वय बनाये रखते हुए समय पर आपूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने वार्डों में भर्ती रागियों से रूबरू होकर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की। चिकित्सालय में बनाए गए औषधि पार्क का अवलोकन कर चिकित्सा प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

इस दौरान पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सालय मे प्रतिदिन औसतन ओपीडी 2.5 से 3 हजार, आई.पी.डी करीब 175 चल रही है। संस्थान में संचालित आई.पी.एच.एल लैब में 107 प्रकार की जांचे की जा रही है एवं प्रतिमाह 60 हजार जांचे हो रही है साथ ही चिकित्सालय मे 24x7 ईसीजी सुविधा उपलब्ध है एवं प्रतिमाह 1300 ईसीजी की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में संचालित एमएनडीवाई स्टोर में मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी (दवा) योजनान्तर्गत 618 प्रकार की दवाईया, 178 प्रकार के सर्जिकल व 53 प्रकार के सूचर्स उपलब्ध है। इस दौरान डीएनओ रविकांत जांगिड़ सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।