जिला प्रभारी सचिव अनुपमा जोरवाल ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश - 12 विभागों की योजनाओं की मिल रही जानकारी, मौके पर जारी हो रही स्वीकृतियां।

कोटपूतली-बहरोड़, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को सभी सेवाएं नजदीक उपलब्ध हो सकें। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध करवाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। 
राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला प्रभारी सचिव अनुपमा जोरवाल ने गुरुवार को माण्ढण में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विभागों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का फीडबैक लिया तथा योजनाओं की जानकारी देकर शिविर में ही पात्रजनों का चयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का तत्काल लाभ प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वीकृतियां जारी की जाएं, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहें तथा योजनाओं की स्पष्ट, सरल और व्यवहारिक जानकारी आमजन को उपलब्ध कराएं। साथ ही शिविरों के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि ग्राम उत्थान शिविर राज्य सरकार की फ्लैगशिप पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने शिविर प्रभारी से शिविरों की प्रगति की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित नागरिकों के सत्यापन एवं अन्य किसी कारण के पेंशन नहीं मिलने के मामलों को भी शिविर में ही समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कास्तकारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने किसानों को बगीचे लगाने, फार्म पौंण्ड योजना का लाभ लेने तथा ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना में सौलर पम्पसेट लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग एवं पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों, खेतों में जाने वाले रास्तों में अतिक्रमण के मामलों को भी समाधान करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कृषि विभाग को पौली हाउस, ग्रीन हाउस एवं कृषि यंत्रों की अनुदान योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर किसानों से आवेदन तैयार करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने डेयरी विभाग को क्षेत्र में सभी गांवों में दुग्ध संकलन केन्द्र स्थापित कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने, पशुपालन विभाग को मंगला पशु बीमा योजना एवं अन्य बीमा योजनाओं की जानकारी देने, उन्नत नस्ल के पशुपालन से दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए जानकारी देने के निर्देश दिये। साथ शिविर में मोजिद ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। 

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम महेंद्र सिंह, तहसीलदार अर्जुन लाल, बीडीओ नरेद्र शर्मा सहित संबधित अधिकारी व ग्रामीण एवं पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र यादव और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।