एडीएम सहारण ने ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण, योजनाओं के प्रचार प्रसार के दिए निर्देश।
कोटपूतली । अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश सहारण ने सोमवार को नगर परिषद कोटपुतली में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निस्तारण की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम उत्थान शिविरों का उद्देश्य ग्रामजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आए किसानों एवं ग्रामीणों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक किया जाए। उन्होंने मौके पर लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन आवेदनों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित कर संबंधित आवेदक को सूचित किया जाए। साथ ही मौके पर लाभार्थी को चैक वितरण किया एवं आमजन से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। इस अवसर पर विभाग स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामजन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment