जिला स्तरीय खनीज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

कोटपूतली-बहरोड़, 18 फरवरी। जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी की अध्यक्षता में अवैध खनन की रोकथाम के संबंध में बुधवार को जिला स्तरीय खनीज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि पुलिस, वन, परिवहन और खनन विभाग को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लग सके। उन्होंने जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण पर सतत् निगरानी रखते हुए लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए आकस्मिक संयुक्त अभियान चलाया जाए।

जिला कलेक्टर ने नियमानुसार पट्टाधारियों द्वारा खनन कार्य करने और पर्यावरण संतुलन हेतु अधिकाधिक पौधारोपण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने समिति सदस्यों एवं खनन पट्टा धारियों की व्यावहारिक समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा साथ ही बैठक में उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार व आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। सहायक खनि अभियंता को हेल्पलाइन नंबर से प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करने को कहा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने संभावित अवैध खनन क्षेत्र में सघन निगरानी रखने, संयुक्त दल गठित कर नियमित मॉनिटरिंग करने, अवैध खनन में लिप्त वाहनों को सीज करने के लिए सक्रिय कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने संभावित अवैध खनन क्षेत्र कायसा, बानसूर, नारायणपुर, भुरी भड़ाज, बुचारा क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए समन्वय से कार्य करने एवं ओवरलोडिंग वाहनों पर निगरानी सख्त करने के लिए डीटीओ को सख्त कार्यवाही करने को कहा। इस दौरान सहायक खनि अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, कोटपूतली (सदस्य सचिव) अमीचंद दुहारिया ने विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों एवं कार्ययोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अवैध खनन/निर्गमन/भंडारण के कुल 198 प्रकरण दर्ज किए गए एवं 25 के प्रकरणों में एफ आई आर दर्ज करवाई व कुल 53.66 लाख रुपये की वसूली की गई।

बैठक में एएमई अलवर पुष्पेंद्र सिंह सहित समिति सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।