रोल ऑब्जर्वर नवीन जैन ने SIR के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
कोटपूतली- बहरोड़, 13 फरवरी। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्तरों पर किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए जयपुर संभाग पर नियुक्त रोल ऑब्जर्वर तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन जैन प्रमुख शासन सचिव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए प्रत्येक अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।
उन्होंने नए मतदान केंद्रों के गठन, बीएलओ और बीएलए नियुक्ति, फॉर्म 6 और 7 के निस्तारण की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में अब तक हुई एसआईआर की प्रगति की जानकारी दी।
उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी एसआईआर के पूरे संचालन पर करीबी नजर रखेंगे, ताकि कोई पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो सके। उन्होंने कहा कि आयोग का कहना है कि पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, और इन्हीं लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
उन्होंने एसआईआर से पूर्व मतदाताओं की संख्या, पुनरीक्षण के दौरान एएसडी मतदाताओं के आंकड़े, प्रारूप प्रकाशन में शामिल मतदाताओं की संख्या तथा क्लेम और ऑब्जेक्शन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। रोल पर्यवेक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।
जिले का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान नवीन जैन ने विधानसभा बहरोड़ के ग्रामीण क्षेत्र रिवाली और शहरी क्षेत्र की इन्द्रा कॉलोनी और विधानसभा कोटपूतली के मोलाहेडा के मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बीएलओ से तार्किक त्रुटियों (लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी) वाले प्रकरणों की क्लस्टर स्तर पर सुनवाई, दस्तावेज परीक्षण तथा फॉर्म-6 एवं फॉर्म-7 के ऑनलाइन निराकरण की प्रक्रिया का एव आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आयोजित सुनवाई का निरीक्षण कर आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक लेकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा बीएलओ एप के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम ओमप्रकाश सहारण सहित समस्त विधानसभाओं के एआरओ एवं ईआरओ मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment