वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहीदी दिवस के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन।

कोटपुतली-बहरोड़, 23 मार्च। राजस्थान सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष चरण का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 23 मार्च, 2026 (शहीदी दिवस) से 30 मार्च, 2026 तक विशेष चरण के रूप में चलाया जा रहा है।
इस विशेष चरण के दौरान, प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव तथा वंदे मातरम् के इतिहास से जुड़े हुये वीर शहीदों और योद्धाओं को केन्द्रित कर विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी शृंखला में सोमवार को जिले के शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ जिला कलेक्ट्रेट, स्थानीय निकाय क्षेत्रों और तहसील स्तर पर महत्वपूर्ण स्थानों पर वंदे मातरम् (पूरा गाना) का सामूहिक गायन किये जाने के साथ साथ स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा एवं वंदे मातरम् के इतिहास और महत्व पर व्याख्यान और चर्चा का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में कोटपुतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की उपस्थिति में सभी कलेक्ट्रेट अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया। 

जिला कलेक्टर ने कहा कि उक्त कार्यक्रमो का उद्देश्य वंदे मातरम् के महत्व और इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना है।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।