जल अर्पण दिवस पर जिला कलक्टर ने जल स्त्रोतों की पूजा-अर्चना कर दिया जल संरक्षण का संदेश

कोटपूतली–बहरोड़, 20 मार्च। जल जीवन मिशन के अंतर्गत आयोजित पखवाड़े के तहत जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में “जल अर्पण दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने संबंधित ग्राम पंचायतों का दौरा कर पूर्ण हुए जल कार्यों का निरीक्षण किया तथा नीमराणा की ग्राम पंचायत गुगलकोटा में जल स्त्रोतों की विधिवत पूजा-अर्चना की।
जिला कलक्टर ने इस मौके पर कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान जल संरक्षण के प्रमुख पहलुओं जैसे वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। पेयजल की सीमित उपलब्धता, आर्थिक बचत एवं सूखे से सुरक्षा के दृष्टिकोण से जल संरक्षण को आवश्यक बताया गया। 
साथ ही जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए FTK के माध्यम से नियमित परीक्षण करने की सलाह दी गई। इस दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह, एसई पीएचईडी रामनिवास यादव सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।