राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, कोटपूतली–बहरोड़ में क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का हुआ आयोजन।

कोटपूतली। बैठक में औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन तथा वायु प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान Commission for Air Quality Management (CAQM) के दिशा-निर्देश संख्या 98 के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संचालित उद्योगों के लिए निर्धारित Particulate Matter उत्सर्जन मानकों की जानकारी दी गई तथा सभी इकाइयों को इन मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा दिनांक 12.03.2026 को Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981 की धारा 18(1)(b) के अंतर्गत जारी निर्देशों के अनुसार Emission Regulation Part-III (ERP-III) के प्रावधानों के अनुरूप स्टैक उत्सर्जन मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी उद्योगों को अवगत कराया गया।

बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा दिनांक 16 मई 2023 को जारी अधिसूचना के अंतर्गत Boilers / Thermic Fluid Heaters / Hot Water Generators के लिए संशोधित उत्सर्जन मानकों की जानकारी दी गई तथा संबंधित इकाइयों को इनका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की Auto-Renewal Scheme के संबंध में उद्योगों को अवगत कराया गया तथा पात्र इकाइयों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

बैठक में आगामी मानसून सत्र के दौरान वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा पिछले वर्ष किए गए वृक्षारोपण के संरक्षण एवं उसकी जीवितता सुनिश्चित करने के लिए भी औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त, Torrent Gas Pvt. Ltd. के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में Piped Natural Gas (PNG) की उपलब्धता एवं आपूर्ति के संबंध में जानकारी दी गई तथा उद्योगों को स्वच्छ ईंधन के रूप में PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बैठक के अंत में औद्योगिक प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पर्यावरणीय मानकों के कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी औद्योगिक इकाइयों एवं हितधारकों को  बैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।