आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक नीमराणा में आयोजितकार्यक्रम का उद्देश्य विकास के मानकों पर पिछड़ रहे ब्लॉकों के जीवन स्तर में सुधार लाना, अधिकारी समन्वय से करें इस हेतु कार्य - अपर सचिव नीति आयोग

कोटपूतली-बहरोड़, 10 अप्रैल। अपर सचिव नीति आयोग नई दिल्ली रोहित कुमार की अध्यक्षता एवं जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण की उपस्थिति में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार नीमराना में आयोजित हुई। 
अपर सचिव द्वारा आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग से जारी की गई रैंकिंग एवं इससे संबंधित समस्त संकेतको की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। 
उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य विकास के मानकों पर पिछड़ रहे ब्लॉकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है, और यह स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए केंद्र और राज्य योजनाओं को एकीकृत (converge) करता है। इस हेतु सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने न्यूट्रीशियन की समीक्षा करने के दौरान कहा कि पोषण ट्रैक्टर करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर महिलाओं को प्रशिक्षण देकर और बेहतर कार्य करें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र पर पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की सफाई की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। अपर सचिव ने कहा की क्षेत्र में संकेतकों से संबंधित प्रगति संतोषजनक रही है वहीं कुछ संकेतको में प्रगति की अपेक्षित वृद्धि / सुधार की आवश्यकता है। 

समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा अपर सचिव को विभागों के पोर्टल से डेटा फेच संबंधी समस्या के बारे में अवगत कराया गया। इस पर अपर सचिव द्वारा समस्या समाधान एवं निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। 

जिला कलेक्टर ने कहा कि अन्य मॉडल ब्लॉक में भी जो कार्य होते हैं, उनको ध्यान में रखकर अपने ब्लॉक में उनसे भी बेहतर कार्य करने का प्रयास करें। साथ ही निर्देशित किया कि आकांक्षी ब्लॉक के पैरामीटर के आधार पर सही कार्य करें।

इस संबंध में जिला कलेक्टर द्वारा प्रत्येक संकेतको के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। संकेतकों के आधार पर प्रगति की समीक्षा कर अपर सचिव एवं जिला कलेक्टर द्वारा संकेतको से संबंधित विभागों को संकेतको को संतृप्त करने एवं अपेक्षित वृद्धि के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अपर सचिव ने ब्लॉक में शाहजहांपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीएचसी और आगनबाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सीएचसी निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा, साफ़ सफ़ाई, दवाओं की उपलब्धता की जाँच करते हुए मरीजों एवं तीमारदारों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया व संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। साथ ही विद्यालय और आंगनबाड़ी निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था, साफ़ सफाई, शौचालय, पेयजल, मिड डे मील आदि की स्थिति का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों से शैक्षणिक चर्चा कर उनके बौद्धिक स्तर को परखा।

बैठक के दौरान प्रधान नीमराणा संतोष बलवान यादव, उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, मेघा भट्ट मुख्य आयोजना अधिकारी कोटपूतली-बहरोड, जिले से बाबूलाल बैरवा सांख्यिकी अधिकारी, प्रकाश चंद मीणा जिला शिक्षा अधिकारी, जब्बार ख़ान उपनिदेशक एवं समस्त संबंधित विभागों के जिला एवं  ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।