स्तरीय जनसुनवाई में कलक्टर ने दिए परिवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई के परिवादों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें- अपर्णा गुप्ता

कोटपूतली-बहरोड़, 16 अप्रैल। राज्य सरकार की मंशानुरूप आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कर उन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिला कलक्टर  अपर्णा गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया।


न्होंने अधिकारियों से आमजन के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ सुनने  और आपसी समन्वय से आमजन के हितार्थ कार्य करने, आमजन के साथ कुशल व सभ्य व्यवहार करने को कहा साथ ही कहा कि अपने अधीनस्थ कार्यालय के कार्यों की मॉनिटरिंग करें व निचले स्तर तक निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में अपने अधीनस्थों के माध्यम से मौके पर ही परिवादियों की समस्या को सुनकर तुरंत समाधान के प्रयास करें, जिससे कि परिवादी को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

इस दौरान जिला स्तरीय सतर्कता समिति के तहत दर्ज परिवादों के निस्तारण की सुनवाई करते हुए जिला कलक्टर ने विभागवार लंबित परीवादों की समीक्षा कर मौके पर ही अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर कहा कि सम्पर्क पोर्टल, जनसुनवाई एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रकरण का निस्तारण कर पोर्टल पर अपडेट करें, अधिकारी राज्य सरकार की मंशानुरूप इस कार्य को प्राथमिकता से लेंवे, कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिले के समस्त उपखंड अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। 


जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने पेंशन, अतिक्रमण, रास्ता, सड़क, पट्टा, सफाई, विद्युत, पेयजल, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, भूमि विवाद, पुलिस, अवैध खनन, राशन, कानून व्यवस्था, भुगतान, सहित अन्य प्राप्त प्रकरणों को धैर्यपूर्वक सुनकर नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। 

जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण, एसडीएम जगदीश कुमार, एएसपी वैभव नाजिम अली, आयुक्त नगर परिषद अरुण शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्यार, जासूसी और धोखा का परिणाम है लव जिहाद, जानिए कैसे फंसी इस जाल में ज्योति मल्होत्रा और उससे पहले IFS ऑफिसर माधुरी गुप्ता...?

बहरोड़ SDM के रीडर को 70 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, SDM रामकिशोर मीणा के लिए ली थी राशि।

ऊँटोली के द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में नींव करौरी बाबा के मंदिर का मनाया स्थापना दिवस, अर्पण सेवा फाउंडेशन बहरोड द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए बैठने के लिए भेंट की 10 सीमेंटेड चेयर।