Posts

Showing posts from March, 2023

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में बारिश के बावजूद हिन्दू संगठनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा व विशाल भगवा रैली ।

Image
हिन्दू नववर्ष के अवसर पर बारिश के बावजूद हिन्दू संघठनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा व भगवा रैली । नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश सह संयोजक हुकम चंद यादव ने बताया कि शोभा यात्रा को लेकर पिछले 15 दिन से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठकों का आयोजन कर तैयारियां की जा रही हैं । हिन्दू जागरण मंच के खंड संयोजक कर्मवीर यादव व विशाल गोयल ने बताया कि दो दिन पूर्व शहर के समस्त खंभों पर भगवा झंडियाँ व अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हालांकि रैली के दौरान बारिश भी होती रही लेकिन इसके बावजूद रैली जारी रही । इस अवसर पर पूरा शहर भगवामय हो गया और शहर में एक उत्सव जैसा माहौल देखा गया । ट्रैक्टर ट्रॉली में भारत माता व भगवान राम की शोभायात्रा कंचन वाटिका से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड से मुख्य चौराहे होते हुए जागुवास चौक से होकर गर्ल्स स्कूल होते हुए कमला पब्लिक स्कूल पर समाप्त हुई । रास्ते मे जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया ।  कार्यक्रम में लायन्स क्लब बहरोड़, लायन्स क्लब...

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश कार्यालय पर मनाया होली मिलन समारोह ।

Image
बहरोड़ ।  अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश कार्यालय पर  मनाया होली मिलन समारोह । अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना  राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के सानिध्य में अनेक हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता व सक्रिय हिंदू सैनिकों ने  होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया ।  अतिथियों का भगवा दुपट्टा  पहनाकर व भगवा गुलाल लगाकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि भूतेश्वर धाम पावटा के  श्री श्री 1008 श्री रामानंद जी महाराज ने सनातन संस्कृति की विशेषताओं का उल्लेख किया और सनातन संस्कृति के महत्व के बारे में बताया । प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि," हमारे संगठन का मुख्य उद्देश सभी हिंदू भाइयों को संगठित करना भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है, हमारे संगठन को राजनीतिक पार्टियों से कोई लेना देना नहीं है । " इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक  संजय चौधरी, मुकेश कलाकार,मुकेश मीणा ,विक्की ज्योतिषाचार्य, सोनू सैनी प्रदेश मीडिया प्रभारी, हेमंत कुमार,संजय बंजारा,  उपाध्यक्ष  जे.पी. गुर्जर, रामकृष्ण शास्त्री ,भ...