मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा, बोले, "उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार, सरकार की योजनाओं और औद्योगिक नीतियों से मिल रही रफ़्तार।"
कोटपूतली–बहरोड़, 26 मार्च। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ के रीको नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इकाइयों की कार्यव्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने उद्योगों को प्रोत्साहन देने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, जिनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न नीतियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं तथा उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण मुख्य सचिव ने इस दौरान जापनीज जोन की डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रयासों से राज्य में निवेश को गति मिली है और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण विकसित हुआ है।उन्होंने उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंन...