फसल खराबी के मुआवजे व अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों का जनसैलाब उमड़ा सड़कों पर ।
फसल खराबी के मुआवजे व अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों का जनसैलाब उमड़ा सड़कों पर । कस्बे के पंचमुखी हनुमान मंदिर भाजपा नेत्री डॉ. शानू यादव के नेतृत्व में विशाल किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। भाजपा अलवर उत्तर के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा बहरोड़ विधानसभा पर्यवेक्षक व घोंडा,दिल्ली से भाजपा विधायक अजय महावर मुख्य अतिथि रहे। डॉ. शानू यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि," केंद्र सरकार की सभी योजनाएं का लाभ किसानों को सीधे उनके खाते में मिल रहा है लेकिन 2018 में चुनावों से पूर्व प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों को मुआवजा व उनकी ऋण माफी का जो वादा किया था उससे पूर्णरूप से भटक गई है । कर्ज से परेशान व फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। पिछले दिनों बारिश व ओलावृष्टि के चलते बहरोड क्षेत्र के किसानों को रबी की फसल में भारी नुकसान हुआ था ,किसानों के लगातार निवेदन व प्रयास के बावजूद व सरकार तथा प्रशासन के तमाम वादों के बावजूद भी रबी की फसल की मुआवजा राशि का भुगतान आज तक क्षेत्र क...