Posts

Showing posts from October, 2023

राजस्थान में भाजपा और कॉंग्रेस की टिकट आखिर कब ? इंतजार बढ़ा रहा धड़कनें ...!

Image
राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 30 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तारीख 6 नवम्बर होगी. इस अवधि के दौरान उम्मीदवार 5 नवबंर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जाएंगे. * वहीं, नामांकन फॉर्म की जांच 7 नवम्बर को होने के बाद वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर होगी. * पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी. मतगणना 3 दिसम्बर को होगी. इन सबके बावजूद कांग्रेस अभी 95 सीटों पर और भाजपा 124 सीटों पर ही प्रत्याशियों की घोषणा कर पाई है । सबसे ज्यादा धड़कनें टिकट दावेदारों की बढ़ी हुई हैं उसमें में हर हाल में चुनाव लड़ने वालों की ताकि टिकट न मिलने की स्थिति में अन्य दलों RLP, BSP का हाथ थामा जा सके । * पिछली बार के बागियों को टिकट के रूप में मिला इनाम । * दोनों ही पार्टियों ने पिछले चुनाव के बागियों को जो दूसरे नम्बर पर रहे थे उन्हें इस बार टिकट देकर नई परम्परा शुरू की है इससे अबकी बार काफी उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे इस उम्मीद से अगर दूसरे नम्बर पर रहे तो अगले चुनाव में * टिकट * का इनाम मिलेगा बस * इसी नई परम्परा की ...

राजस्थान में टिकट बंटवारे को लेकर गहलोत पर गरम हुए राहुल गांधी,सोनिया ने कराया शांत ।

Image
राजस्थान विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए सोमवार को बुलाई गई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस वक्त माहौल गरम हो गया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम अशोक गहलोत में नोंकझोक हो गई. माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों नेताओं को शांत कराने के लिए सोनिया गांधी को आना पड़ा. उन्होंने इशारों में दोनों नेताओं को शांत रहने को कहा. दरअसल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि राजस्थान में अभी तक सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम क्यों नहीं तय किए जा सके हैं. उन्होंने गहलोत से कहा, आप तीन महीने पहले कह रहे थे कि हमारी सरकार के खिलाफ नाराज़गी नहीं बल्कि कुछ विधायकों के खिलाफ नाराज़गी है. और आज आप कह रहे हैं कि उनका विकल्प नहीं है तो फिर आपने उन सीटों पर दूसरी पंक्ति का नेतृत्व क्यों नहीं खड़ा किया. इस पर गहलोत ने भी आवाज थोड़ी ऊंची कर जवाब देना शुरू कर दिया. 65 से 70 उम्मीदवारों का नाम हुए फाइनल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक का माहौल गरमाता देख सोनिया गांधी ने गहलोत से धीरे बोलने और इशारों में राहुल से शांत रहने को कहा. ...

"मेरी माटी मेरा देश" के राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाले समापन कार्यक्रम में बसई निवासी मोनू शर्मा ने किया बहरोड़ का प्रतिनिधित्व ।

Image
"मेरी माटी मेरा देश" के राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में होने वाले समापन कार्यक्रम में बसई निवासी मोनू शर्मा ने किया बहरोड़ का प्रतिनिधित्व । 9 अगस्त 2023 को शुरू किया था कार्यक्रम , मकसद था बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया । बता दें कि इस अभियान के दौरान देशभर में 'अमृत कलश यात्रा' का आयोजन किया गया. यह 'अमृत कलश यात्रा' देश के हर कोने 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंची है .यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर गयी है . इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी. यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी. वीरों को श्रद्धांजलि के रूप में शिलाफलकम स्थापित किया जाएगा.  मिट्टी का नमन और वीरों का वंदन; मेरी माटी मेरा देश अभियान के प्रमुख घटक हैं । "मेरी माटी मेरा देश" के राष्ट्रीय कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र अलवर के युवा जिला अधिकारी पंकज य...

two-day consecration of the idol of Mahant Chandnath Yogi was held at Shankhadhal, Aathman Bhandara and Desh Mela Math Asthal in Bohar Rohtak.

Image
Rohtak (Sanjay Hindustani).  The two-day consecration of the idol of Mahant Chandnath Yogi was held at Shankhadhal, Aathman Bhandara and Desh Mela Math Asthal in Bohar Rohtak.  Rohtak Siddha Shiromani Shri Baba Mastnath Math Asthal Bohar, a two-day Murti Pran-Pratishtha, Shankhadhal, Aathman Bhandara program organized in the memory of the revered Guru Mahant Chandnath Yogi of the present reigning Mahant and MP Mahant Balak Nath Yogi, was concluded on 12 October.  On the second day of the program, Samadhi puja, Chadrabhishek and other programs were organized, during which Rashtriya Swayamsevak Sangh chief Mohan Bhagwat, National President of Nath sect and Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ji and other saints were present.  Yogi Adityanath said that the Saint Mahatmas of the country have played an important role in spreading Sanatan Dharma and culture by taking it from every home to every village.  He said that the Math Asthal Bohar Yogeshwar Chowringhe...

श्रीलंका पाकिस्तान मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड ।

श्रीलंका पाकिस्तान मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड । पहली बार बने दोनों पारियों में 4 शतक । दोनों टीमों ने बनाये 2-2 शतक । पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। #PAKvSL #SLvsPAK #SLvPAK