Posts

Showing posts from February, 2024

बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

Image
राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन । राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना,  एनसीसी,स्काउट एवं साइंस फोरम के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों को वैज्ञानिक एवं तार्किक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए इसी से जीवन में व्यक्ति उत्तरोत्तर प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन के "रमन इफेक्ट" की खोज के कारण भौतिकी के क्षेत्र में 1930 में उनकों नोबेल पुरुस्कार दिया गया। 28 फरवरी 1987 से प्रति वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भूमिका के कारण देश का भविष्य उज्ज्वल है। चन्द्रमा पर कल ही हमारे प्रधानमंत्री ने भारत के पहले मानव मिशन के यात्रियों का उल्लेख किया है। हमारे वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार में ही सफल लैंडिग करवाई।  प्रो. हरिप्रसाद अग्र...

बढ़ते साइबर क्राइम से निपटने के लिए लड़कियों का सावधान रहना बेहद जरूरी- आशा सुमन

Image
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बढ़ते साइबर क्राइम से निपटने के लिए लड़कियों का सावधान रहना बेहद जरूरी- आशा सुमन पीएमश्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरोड़ में बच्चों के लिए आई टी व विज्ञान तथा स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता राजेश मुखीजा और आशा सुमन दोनों ही राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुके हैं । राजेश मुखीजा ने बच्चों को आई टी और विज्ञान के बारे में विस्तार से बताया तो आशा सुमन ने बच्चों को स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया के माध्यम से ढेरों अपराध हो रहे हैं यदि किसी भी लड़की के साथ कुछ भी गलत होता है तो उसे तुरंत अपने परिजनों को बिना भय के इसकी जानकारी देनी चाहिए ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके ।  आशा सुमन अलवर के राजगढ़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं और बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अलग अलग विद्यालयों में कार्यशाला का प्रतिनिधित्व करती हैं । स्कूल के बाद के घंटों और छुट्टियों को ट्रेनिंग सेशंस के लिए समर्पित करती हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रामकल...

बहरोड़ में लघु उद्योग भारती का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित हुआ ।

Image
बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी ) । कस्बे के शक्ति रिसोर्ट में गुरुवार को लघु उद्योग भारती का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति और कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारतीय जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है लोगों को लघु उद्योग से जोड़कर आगे बढ़ाना है। उद्योगों के माध्यम से देश सोने की चिड़िया बना और हमारे देश के मसाले और अन्य व्यापार में लगातार आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में 37 से 40 फीसदी जीडीपी लघु उद्योगों से मिलती थी, लेकिन अब हमारा उद्देश्य है कि देश को स्वावलंबी और सार्थक देश बनाएं। कोरोना में भी हमारे लघु उद्योग लगातार चलते रहे। यह लघु उद्योग हमारे देश की आवश्यकता है, वे लगातार चलते रहें। इसके लिए संगठन लगातार काम करता है। सरकारों की आर्थिक नीतियों को लागू करवाने में भी अपनी भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल महिला इकाई महासचिव सुनीता शर्म...

कोटपूतली/बहरोड़ । 7 साल पुराने चिकित्सीय मामले में उपभोक्ता निवारण कमीशन ने सुनाया बड़ा फैसला, कोटपूतली के संजीवनी अस्पताल से जुड़ा है मामला ।

राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण कमिशन ने एक ऐतिहासिक फैसले में इलाज करने वाले चिकित्सकों की लापरवाही मानने से इंकार किया है । वर्ष 2016 में कोटपुतली के संजीवनी अस्पताल से संबंधित इस मामले  में प्रसूता ने एक प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था। इसी अस्पताल में नवजात को नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मित्तल के निर्देशन में इलाज के लिए  कुछ दिन भर्ती रखा गया था । अस्पताल से डिस्चार्ज के समय परिजनों क ROP के बारे में बताया गया था तथा उन्हें नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिल कर  स्क्रीनिंग की सलाह दी गई थी। केस में डॉ. एस.एम. यादव एवं संजीवनी अस्पताल के अधिवक्ता अनुराग कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नवजात बच्ची के परिजन उसे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र यादव के पास लेकर गए लेकिन रेटीना  जांच के लिए दोबारा अस्पताल नही आए,बाद में जब बच्ची को दृष्टि दोष हुआ तो AIIMS सहित कई बड़े संस्थानों में दिखाया जहां ग्रेड 5 रेटिनोपेथी की पुष्टि की गई ।  बच्ची के माता पिता ने इलाज करने वाले चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए  सत्तर लाख रुपए ले हर्जाने की मांग की थी। राज्य उपभोक...