Posts

Showing posts from April, 2024

पारिवारिक प्रताड़ना की वीभत्स वीडियो, प्रॉपर्टी और लालच से भरी कलयुगी औलाद की करतूत आयी सामने ..

Image
Disclaimer - पारिवारिक प्रताड़ना की वीभत्स वीडियो में एक ... दिखाना जरूरी ताकि प्रॉपर्टी और लालच से भरी कलयुगी औलादों की हकीकत हम देख और समझ सकें और इनसे सचेत रहें ... कर्नाटक के कृष्णापुरम, परंबलूर में बेटे के. संतोष (40)  ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने पिता ए. कुलैण्डवलु  (63) किस तरह मारा, देखिए ... कर्नाटक में 16 फरवरी को हुई थी यह विभत्स घटना , घटना के बाद पिता ने FIR भी दर्ज कराई थी लेकिन बेटे के माफी मांगने पर पिता ने FIR वापस ले ली थी , 18 अप्रैल को अवसाद के कारण हार्ट अटैक से हुई पिता की मौत । मृतक के परिवार ने IPC 323,324,506 के तहत के. संतोष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा और बाद में IPC 174 भी जोड़ी गयी । बीते गुरुवार को संतोष को पुलिस ने किया गिरफ्तार और 5 मई तक हुई JC ... संदेश - यह वीडियो उन बुजुर्गों के लिए एक अलार्म है जो संपत्ति का बंटवारा जीते जी कर देते हैं और फिर उन्हें कलयुगी औलादों से इस तरह के कष्ट सहन करने पड़ते हैं । अपनी संपत्ति का बँटवारा सही समय आने पर ही करें वह भी अपनी शर्तों के साथ ..... https://www.facebook.com/share/v/etq8kmsnotKqPo5T/?m...

Sanjay Hindustani । Historic day for Vanuatu Cricket with a win over Zimbabwe at the ICC Women’s T20 World Cup Global Qualifier.

Image
The history that the Vanuatu women's cricket team created today by defeating Zimbabwe women's cricket, which is much stronger than them, by 6 wickets in the T20 World Cup qualifier match was not that easy. This is a team whose every player struggled a lot and finally created history in their country's cricket. Let's know where and how it started: When the Vanuatu women's team walk out to play in their distinctive emerald green kit, with characteristic red and yellow hibiscus flowers - mirroring the colours of their country's flag - they would normally also be sporting playing gear that is donated, borrowed or shared amongst the squad. But no more. "I have been blown away by the interest, over the last week especially," Tim Cutler, CEO of Vanuatu Cricket Association, told from where the squad will depart to the UAE. "I had thought of crowd-funding previously but might've discounted or de-prioritised it. It is definitely ...

बहरोड़ । जिला अस्पताल में मरीजों को लेप्रोस्कोपी की नियमित मिलेंगी सुविधाएं ।

Image
जिला अस्पताल में मरीजों को लेप्रोस्कोपी की नियमित मिलेंगी सुविधाएं । जिला अस्पताल बहरोड़ में अब लेप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधाएं मिलना शुरू हो गयी है और अब इसकी सुविधा नियमित रूप से मरीजों को मिलेंगी ।  गौरतलब है बीते दिनों ही जिला अस्पताल को एक जापानी फैक्ट्री द्वारा लेप्रोस्कोपी मशीन डोनेट की गई थी । जिला अस्पताल के पीएमओ सत्यवीर यादव और सर्जन डॉ. अमित यादव ने इस प्रयास के बारे में कहा कि अभी मरीजों को इस ऑपरेशन पर बाहर 20 से 25 हजार खर्च करने पड़ते हैं । अब तक क्षेत्र के मरीजों को आर्थिक और बाहर दिखाने का मानसिक तनाव झेलना पड़ता था लेकिन अब क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी । इस तकनीक से पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स, बच्चेदानी, हर्निया,व गायनी आदि के मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी। कल गुगड़िया की मरीज प्रियंका की पित्त की थैली में पथरी का लेप्रोस्कोपी से सफल ऑपरेशन किया गया । सरकारी अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीज और परिजन दोनों खुश हैं । ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. अमित यादव,डॉ. देवेंद्र देव, डॉ. नरेंद्र यादव,डॉ. राजेश सहित सुरेंद्र सैनी,सुनील,धर्मपाल, सुशीला,...

बहरोड़ (संजय हिंदुस्तानी) । बाइक की डिग्गी से दिनदहाड़े 5 लाख रूपये की चोरी का 6 दिनों में ही पुलिस ने किया खुलासा ।

Image
घटना में लिप्त अंतर्राज्यीय कुख्यात कड़िया सांसी गैंग के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार । पुलिस ने घटना में आरोपियों द्वारा चोरी की राशि में से खातों में जमा कराई 3,23,002 रुपये की राशि फ्रीज की । बहरोड़ । कस्बे की कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को हुई 5 लाख की लूट के मामले में कुख्यात अंतर्राज्यीय कड़िया सांसी गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया । घटना में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त दो बाइक को भी जप्त किया गया है। नीमराना की एडिशनल एसपी शालिनी राज तथा बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोतवाली थाने में 10 अप्रेल को सरोज देवी पत्नि मैनपाल यादव निवासी सौरवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह केसीसी भरने के लिए एसबीआई बैंक से 5 लाख रूपये निकाल कर मोटरसाईकिल की डिग्गी में रख कर पताशा मार्केट के पास स्थित बाटा शोरूम के बाहर बाइक खड़ी कर दुकान में खरीददारी करने चले गए, वापस आने पर बाइक की डिग्गी टूटी मिली जिसमें 5 लाख रूपये गायब थे जिस पर एसपी के निर्देश पर बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण यादव के नेतृत्व में थाना...

कैलाश चौधरी को राजनीति में विनम्रता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से सीखनी चाहिए।

Image
राजस्थान के बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी भाजपा के उम्मीदवार है। यहां कांग्रेस ने उम्मेदाराम विश्नोई को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन शिव विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी ने नामांकन दाखिल कर भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। नामांकन से पहले रविंद्र भाटी को मनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यक्तिगत तौर पर प्रयास किए। यहां तक कि रविंद्र भाटी को अपने साथ हवाई जहाज में भी घुमाया।  मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद रविंद्र भाटी ने नरम रुख अपनाया था, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के व्यवहार की वजह से रविंद्र भाटी भाजपा से संतुष्ट नहीं है। कैलाश चौधरी के रूखे व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायत रही है। खुद चौधरी ने एक वीडियो में स्वीकार किया कि पिछले पांच वर्षों में उनसे गलतियां हुई है, लेकिन इन गलतियों की सजा देवतुल्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं दी जानी चाहिए। चौधरी का यह कहना रहा कि इस बार मैं चुनाव हारता है तो इसका नुकसान नरेंद्र मोदी को होगा। कैलाश चौधरी अब भले ही पीएम मोदी का चेहरा आगे क...

बहरोड़ कोतवाली पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में फरार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार ।

दो अलग-अलग मामलों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार बहरोड़। बहरोड़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 7 हजार रुपए के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि कोटपूतली-बहरोड़ एसपी वंदिता राणा के द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत 18 महीने पहले थाना क्षेत्र गांव लखीमपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की ट्रैक्टर चढ़ाकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 2000 के इनामी बदमाश खैरथल-तिजारा जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र गांव बर्टोली के रहने वाले कविंद्र (24) पुत्र गंगाराम जाट को गिरफ्तार किया है। इसने अपने ससुराल में आकर 4 अक्टूबर 2022 को जमीनी विवाद के चलते फूलसिंह की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कविंद्र का ससुर और साला सहित छह लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उधर, 5 जनवरी 2023 को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन पर जिला अस्पताल के अंदर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे हरसोरा थाना क्षेत्र के गांव कटारिया का बास के रहने वाले ...