Posts

Showing posts from November, 2024

ADM सहारण ने जेवीवीएनएल स्टोर का किया औचक निरीक्षण, ट्रांसफार्मर वितरण में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिये निर्देश ।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ । अभियान के तहत पूरे जिले में जेवीवीएनएल के स्टोरों को प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक इसी कड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने आज जेवीवीएनएल कोटपूतली के स्टोर रूम का औचक निरीक्षण किया यहां  उन्होंने ट्रांसफार्मरों की वर्तमान तथा भौतिक स्थिति की जानकारी लेते हुए स्टोर अधिकारी से ट्रांसफार्मर के वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखने के लिए कहा ।  इसके साथ ही उन्होंने जेवीवीएनएल के अभियंताओं से फील्ड में  सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाते हुए  रिपोर्ट शीघ्र स्टोर में भिजवाने के निर्देश दिए जिससे शीघ्र डिमांड नोटिस जारी होकर जले हुए ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जा सके। सहारण ने कहा कि कृषि कनेक्शनों के जले हुए ट्रांसफरों को यथासंभव प्राथमिकता दी जाए जिससे काश्तकारों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।  उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं इसके लिए प्रशासन द्वारा नियमित रूप से समीक्षा बैठक में  ट्र...

"समय अपने हिसाब से चला था, चल रहा और चलेगा .... इसे कोई न रोक पाया था और न ही किसी में हिम्मत है रोकने की ।" - संजय हिंदुस्तानी

Image
अगर आपको लगता है कि "समय आपके हिसाब से नहीं चल रहा"  तो सही है *समय चलेगा भी नहीं* .... बल्कि  "हमें ही समय के हिसाब से चलना पड़ेगा ।"....👍👍  हाँ यदि लगे सब खत्म हो रहा है तो .... खुद को शांत करें.  थोड़ा समय खुद के साथ बिताएं.  नई शुरुआत करें.  बुरी चीज़ों के बारे में सोचकर निराश न हों Your life will RE-START like your Mobile 🥰😍

रात को अलवर बहरोड़ स्टेट हाइवे पर रोजाना चलती है सब्जी मंडी,पुलिस, प्रशासन, नेता सब फँसते हैं जाम में लेकिन सभी मौन हैं और ब्लाइंड बनें हैं, क्यों .....?? ( पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट )

Image
बर्डोद । स्टेट हाइवे की मुख्य सड़क पर लग रहा है रोजाना शाम को जाम । पुलिस और प्रशासन में है संशय आखिर यह है "किसका काम ।" शाम को बर्डोद की मुख्य सड़क गाजर की मंडी बन जाती है और लोग फंस जाते हैं जाम में .... यह समस्या हमने 3 दिन पहले जनता की डिमांड पर उठायी और आज हमारे धामा जी और महेन्द्र भाईसाब ने ....👌🤙🏻🤙🏻 आप लोग ही बताओ और क्या करें पत्रकार .....!!! सबसे पंगा लें हम बिना हथियार के और फिर भी *आधी जनता असंतुष्ट ...!!😢* हमसे पुलिस परेशान, प्रशासन परेशान, नेता तो और भी ज्यादा परेशान ...... *जनता साथ रहे बस ।* प्रजा साथ है तो और किसी के साथ की आवश्यकता भी नहीं *हम कलमकारों को ...इस 🖊️ को ही पैना लेंगे हम तो ☺️* सभी को पता है प्रजातंत्र का मतलब .... *जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा ....* और हम सभी रिपब्लिक भारत के निवासी हैं । *पुलिस ,प्रशासन और नेताओं का कोई अपना एम्बुलेंस में फँसेगा तो उसी दिन इस परमानेंट समस्या का परमानेंट समाधान भी हो ही जायेगा ......तब तक अलवर जाना ही बंद कर दो ।* https://www.facebook.com/share/v/EnpBPaWNKWcKvHFT/

"मैं न होता तो क्या होता" ...... "रामकथा" का एक प्रसंग..!!

Image
रामकथा । एक बार हनुमानजी ने प्रभु श्रीराम से कहा कि अशोक वाटिका में जिस समय रावण क्रोध में भरकर तलवार लेकर सीता माँ को मारने के लिए दौड़ा, तब मुझे लगा कि इसकी तलवार छीन कर इसका सिर काट लेना चाहिये, किन्तु अगले ही क्षण मैंने देखा कि मंदोदरी ने रावण का हाथ पकड़ लिया, यह देखकर मैं गदगद् हो गया ! ओह प्रभु! आपने कैसी शिक्षा दी, यदि मैं कूद पड़ता तो मुझे भ्रम हो जाता कि यदि मै न होता तो क्या होता ? बहुधा हमको ऐसा ही भ्रम हो जाता है, मुझे भी लगता कि यदि मै न होता तो सीता जी को कौन बचाता ? परन्तु आज आपने उन्हें बचाया ही नहीं बल्कि बचाने का काम रावण की पत्नी को ही सौंप दिया। तब मै समझ गया कि आप जिससे जो कार्य लेना चाहते हैं, वह उसी से लेते हैं, किसी का कोई महत्व नहीं है ! आगे चलकर जब त्रिजटा ने कहा कि लंका में बंदर आया हुआ है और वह लंका जलायेगा, तो मै बड़ी चिंता मे पड़ गया कि प्रभु ने तो लंका जलाने के लिए कहा ही नही है और त्रिजटा कह रही है तो मै क्या करुं ? पर जब रावण के सैनिक तलवार लेकर मुझे मारने के लिये दौड़े, तो मैंने अपने को बचाने की तनिक भी चेष्टा नहीं की, और जब विभीषण ने आकर...

एलबीएस कॉलेज कोटपूतली में संविधान विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन ।

Image
एलबीएस कॉलेज कोटपूतली में संविधान विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन । कोटपूतली । संविधान दिवस मनाने के लिये राजकीय एलबीएस कॉलेज कोटपूतली के विद्यार्थियों द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की विशिष्ट विशेषताओं पर केंद्रित विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।  विद्यार्थियों ने संविधान से संबंधित विषयों जैसे प्रस्तावना, संशोधन, अनुच्छेद, रिट, विभिन्न विधेयक, नीतियाँ, महत्वपूर्ण मामले जिनके कारण संविधान में संशोधन हुआ आदि पर बात की। देश में वर्तमान उथल-पुथल के मद्देनजर, यह महसूस किया गया कि संविधान की विचारधारा और समय की बदलती जरूरतों को दर्शाने वाले नए विचारों का सम्मिश्रण लाने की आवश्यकता है।  इस संगोष्ठी में, विभिन्न परस्पर विरोधी अधिकारों और विचारधाराओं के बारे में जानकारी दी गई, संविधान के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को चुनौती दी गई, विभिन्न प्रावधानों का विश्लेषण किया गया और सुझाव दिए गए। स्वतंत्रता, विकेंद्रीकरण और समानता की भारतीय विचारधारा संविधान में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।  भारतीय संविधान के म...

कोटपूतली शहर में 7 दिन तक चलेगा "अतिक्रमण हटाओ अभियान" , डीएम ने आमजन से स्वयं अतिक्रमण हटाने की की अपील ।

कोटपूतली-बहरोड़ 26 नवंबर। कलेक्टर कल्पना अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक  जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई इसमें उन्होंने कोटपूतली शहर में विभिन्न स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण के बारे में जानकारी लेते हुए उन पर प्रभावी करवाई करने के लिए 28 नवंबर से 7 दिन तक शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए । जिला कलेक्टर ने बताया कि उपखंड अधिकारी कोटपुतली इस टीम को लीड करते हुए कोटपूतली शहर में जिन स्थानों पर भारी जाम की स्थिति रहती है उन स्थानों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  "अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही उन्होंने पुनः अतिक्रमण की समस्या के स्थाई समाधान के लिए सीमांकन कर उन स्थानों पर बेरी केटिंग करने के निर्देश भी दिए हैं । आमजन से भी अपील करते हैं कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लोग और व्यापारी आगे बढ़कर प्रशासन का साथ दें जिससे कोटपूतली शहर में जाम की समस्या का स्थाई समाधान निकाल सके। " - कल...