राजकीय कॉलेज में खेलकूद सप्ताह के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
बहरोड़। कस्बे के धर्मचन्द गांधी जैन राजकीय कॉलेज में सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित हुए। सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी ज्योति कुमारी ने बताया कि सांस्कृतिक गतिविधयों में एकल गायन प्रतियोगिता में बबीता यादव पुत्री श्री बल्लूराम प्रथम स्थान, समूह गायन में शोभा, भावना एवं हिमानी ने प्रथम स्थान, आशु भाषण प्रतियोगिता में, पारूल पुत्री मानसिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में निशा पुत्री श्री मोतीलाल प्रथम, समूह नृत्य में तनुजा, भावना, निशा, प्रियांशी एवं खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम बजरंग दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में 65 किग्रा. में टिंकू कुमार, 61 किग्रा. में आशीष रोहिला, छात्रा वर्ग में 50 किग्रा. में प्रियंका, 53 किग्रा. में रेनू, 55 किग्रा. में हिमानी, 62 किग्रा. में पूजा प्रथम स्थान पर रहे। अंतराष्ट्रीय कुश्ती कोच राजकुमार यादव एवं कुश्ती कोच जसवीर यादव ने खेल गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से किया। प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने सभी विजेता छात्र...