Posts

Showing posts from March, 2025

जिला प्रभारी सचिव उर्मिला राजौरिया ने बैठक लेकर बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश ।

Image
कोटपुतली-बहरोड़ 28 मार्च। शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, आरपीजी, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग, राजस्थान जयपुर एवं जिला प्रभारी सचिव उर्मिला राजौरिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों से बजट 2024-25 एवं 2025-26 की घोषणाओं को लेकर चर्चा की और सुनिश्चित किया कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन हो। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट में घोषित सभी योजनाओं और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के हित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए सभी विभागों को एकजुट होकर काम करना होगा। बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर गंभीर है राज्य सरकार– उर्मि...

बिजली विभाग में अधिकारीयों की मिलीभगत से ठेकेदारों के जीएसएस पर कार्यरत हैं अप्रशिक्षित कर्मचारी, नियम और सुरक्षा की धज्जियाँ उड़ाकर कर्मियों की जान से कर रहे खिलवाड़ अधिकारीयों के चहेते ठेकेदार। इन अनट्रेंड कर्मियों की लापरवाही से किसी की जान गयी तों जिम्मेदार कौन ?

Image
बहरोड़ /नीमराणा। मांढण डिवीजनो में जीएसएस (33केवी) पर  1ठेकेदारो द्वारा कार्मिक लगाए हुए है लेकिन बिना प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति लगाने से क्षेत्र मे लगातार बड़े हादसे और ट्रांसफॉर्मर चोरी हो  रहे है। पहले भी कई बार हादसे हो चुके है। जीएसएस पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षणशुदा आईटीआई होल्डर युवाओं को ही लगाने का नियम है। इसके बाद भी संबंधित फर्म नियमों का पालन नहीं कर रही है। क्षेत्र में बिना योग्यता के कर्मचारी लगाए हुए है ऐसे में कभी भी हादसे की सम्भावना बनी रहती है। ऐसे में संबंधित फर्म द्वारा अप्रशिक्षित लोगों को लगाकर हादसों को खुलेआम न्योता देने जैसा है। ठेकेदार को पालन करनी होती हैं यह शर्ते - किसी भी ठेकेदार द्वारा सब स्टेशन पर कार्मिक लगाए जाने के लिए आईटीआई प्रशिक्षित चार कर्मचारी प्रति पारी में एक कर्मचारी लगाना है जिसे सप्ताह में एक अवकाश देना भी जरूरी है। इसके साथ ही शिफ्ट कर्मचारी के पास निधार्रित परिचय पत्र होगा। ड्यूटी के समय सूचना पट्ट में नाम भी होगा। इसके साथ ही सब स्टेशन पर 11 केवी फीडरों का संचालन सक्षम अधिकारी के निर्द...

राजस्थान स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘सुशासन समारोह‘ का जिला स्तरीय आयोजन कल 11 बजे।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 27 मार्च। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘सुशासन समारोह‘ का जिला स्तरीय आयोजन 28 मार्च 2025 को पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्य स्तर पर आयोजित समारोह से वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भीलवाड़ा में नगर विकास एवं आवासन विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्व विभाग, रसद विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग, खनन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के दिशा-निर्देश जारी किये जायेगें एवं डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में राशि का हस्तांतरण किया जाना है व साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वीसी के माध्यम से संवाद किया जायेगा।  जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयुक्त नगर परिषद, कोटपूतली धर्मपाल जाट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आपस...

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम के साथ कारोबारी में परिजनों के साथ की अभद्रता, पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ परिसर में 175 किलो मिल्क पाउडर,30 किलो वनस्पति, करीब 715 किलो मिलावटी मावा बरामद कर किया नष्ट।

Image
कोटपूतली-बहरोड़ 26 मार्च। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक एवं खाद्य सुरक्षा अतिरिक्त आयुक्त, अतिरिक्त जिला कलक्टर कोटपुतली-बहरोड़ ओमप्रकाश सहारण व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत के निर्देशानुसार बढ़ियाली की ढाणी एवं मंढा-प्रागपुरा में मिलावटी दूध एवं मावा बनाने की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम अपने जांच दल के साथ मौके पर पहुंची। बढ़ियाली की ढाणी में दाताराम सैनी का पुत्र अंकित मौके पर उपस्थित था। उसने बताया कि - "मेरे पिताजी ही 'हिमांशु मावा स्टोर' निवास एवं मंढा गांव में जो मावा प्लांट है उसके मालिक है।"  खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि "उसे बुलाने के लिए कहा तो बहाने बनाने लगा एवं उपस्थित उनके घरों की महिला अभद्रता करने लगी। इसके पश्चात खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों एवं प्रशासन को अवगत कराया। जिस पर प्रशासन द्वारा पुलिस जाप्ता एवं टीम भिजवाई गई।  टीम के आने पर जनहित में परिसर का ताला तुड़वाया गया निरीक्षण के दौरान परिसर में 175 किलो मिल्क पाउडर, 30 किलो वनस्पति, दोनों ...

"जीवन एक शिक्षक है, और हर अनुभव एक पाठ"

जीवन का हर पल हमें कुछ न कुछ सिखाता है। जिंदगी में मिले अनुभव हमारे सबसे बड़े शिक्षक होते हैं। कुछ सबक खुशियों से मिलते हैं तो, कुछ दर्द से। हर अनुभव, चाहे वह अच्छा हो या बुरा, हमें कुछ न कुछ सिखाता है और हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करता है।  जिंदगी के सबक हमें मजबूत बनाते हैं और हमें सही और गलत का अंतर समझने में मदद करते हैं इसलिए जीवन के हर सबक को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। जीवन के हर अनुभव से कुछ न कुछ सीख मिलती है। ज़िंदगी के सबक हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। अच्छे और बुरे अनुभव दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। जीवन के सबक हमें मजबूत बनाते हैं  जीवन को एक शिक्षक के रूप में स्वीकार करना चाहिए। कठिन कुछ नहीं होता “मुश्किलें वे सीढ़ियाँ हैं, जिनसे सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ा जाता है" जीवन में कभी-कभी चुनौतियाँ इतनी कठिन लगती हैं कि हम हार मानने के करीब होते हैं। परंतु, यदि हम इन कठिनाइयों को अवसरों के रूप में देखें, तो असंभव को भी संभव बना सकते हैं। हर व्यक्ति के जीवन में संघर्ष का समय आता है, लेकिन जो लोग अपनी आत्मशक्ति और आत्मविश्वास को क...