Posts

Showing posts from December, 2025

अब डिजिटल होगी देश की गिनती, दो चरणों में होगी जनगणनाः अप्रैल से सितंबर 2026 के मध्य एक माह की अवधि में मकान सूचीकरण और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना

Image
कोटपूतली बहरोड़। देश में आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर एवं अति. जिला कलक्टर के मार्गदर्शन में प्रशासनिक इकाइयों की सूची एवं नक्शों के सत्यापन हेतु एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजना किया गया।  बाबूलाल मीना उप निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, कोटपूतली-बहरोड़ ने एक दिवसीय शिविर में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी को अनुरोध किया कि जनगणना का कार्य राष्ट्रहित में अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नक्शों और सीमाओं का किया गया सत्यापन उप निदेशक ने अनुरोध किया कि 2011 के बाद सीमाओं में हुए परिवर्तनों, नवगठित नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों के नक्शों का बारीकी से सत्यापन किया जाए। डिजिटल और पेपरलेस होगी पूरी प्रक्रिया जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से आई टीम सहायक निदेशक महेश कुमार, दिनेश रैगर सांख्यिकीय अधिकारी सचिन कुमार, नम्रता जैन द्वारा बताया गया कि ...

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया उपखंड कार्यालय नारायणपुर का निरीक्षण।

Image
कोटपुतली-बहरोड़, 20 दिसंबर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शनिवार को उपखण्ड कार्यालय नारायणपुर और तहसील नारायणपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  उन्होंने वार्ड गठन हेतु राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में कार्य करने, आधार कक्ष को सुसज्जित करने के निर्देश दिए एवं जनगणना प्रकोष्ठ में लगे अध्यापक  कुलदीप से कार्य प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम दिनेश शर्मा से कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अनुभागों की जानकारी लेते हुए कार्यालय में संधारित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए.  एडीएम ने निरिक्षण के दौरान कहा कि प्रत्येक पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं, आवश्यक रिपोर्ट नियमित पोर्टल पर अपडेट करें, आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। उन्होंने लंबित राजस्व संबंधी कार्य, कोर्ट के प्रकरण, कनवर्जन, भूमि आवंटन एवं अन्य विभागीय कार्य समय पर पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अपडेट करने, कार्यालय पत्राचार पूर्ण रूप से ई-फाइलिंग के माध्यम से करने, सीएमओ, संपर्...

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं राष्ट्रीय पहल “लाइफ (LiFE)–2025” के अंतर्गत नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ

Image
कोटपूतली बहरोड़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एवं राष्ट्रीय पहल “लाइफ (Lifestyle for Environment – LiFE)–2025” के अंतर्गत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय, कोटपुतली-बहरोड़ द्वारा ई-वेस्ट संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आरएसपीसीबी, कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्रीय कार्यालय, नीमराना में ई-वेस्ट संग्रह केंद्र की स्थापना की गई है, जो एम/एस ग्रीन पीसी (अधिकृत ई-वेस्ट रिसाइक्लर) के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा औद्योगिक इकाइयों एवं अन्य हितधारकों में जिम्मेदार निस्तारण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर आरएसपीसीबी के अधिकारी, अधिकृत रिसाइक्लर के प्रतिनिधि, ई-वेस्ट देने आये आगंतुकों एवं कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे। कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र की समस्त औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों एवं अन्य हितधारकों से अपील की जाती है कि वे अपने यहां उत्पन्न होने वाले ई-वेस्ट (जैस...

राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर राजस्थान सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में दी विस्तार से जानकारी।

Image
कोटपूतली-बहरोड़, 14 दिसम्बर।  अध्यक्ष (मंत्री) राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने रविवार को कोटपुतली में प्रेस वार्ता आयोजित कर सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पूर्व प्रदेश की जनता ने सरकार पर भरोसा दिखाया और सेवा का मौका दिया। पिछले दो सालों में हमने प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। राजस्थान सरकार के दो वर्ष सुशासन, विकास और विश्वास के दो वर्ष हैं, जिन्होंने प्रदेश की दिशा और दशा दोनों बदलने की ठोस शुरुआत कर दी है। प्रदेश सरकार के ये दो वर्ष प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जन-जन के कल्याण को समर्पित रहे हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने न केवल नीतिगत सुधार किए हैं बल्कि धरातल पर दिखने वाले कामों से यह संदेश दिया है कि ईमानदार इच्छा शक्ति हो तो राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करना कोई दूर की बात नहीं। हमने केवल कहा नहीं, बल्कि करके दिखाया है, आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं। हमारे द्वारा संकल्प पत्र में कुल 392 संकल्प लिए गए थे जिसमें से 274 संकल्प या तो पूर...